IPL 2023 में क्यों हुई थी कोहली और गंभीर की भिड़ंत? अंपायर ने कहा- 'मुझे पता था कि ऐसा कुछ होगा'

Virat-Gautam: आईपीएल 2013 में विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच मैदान पर हुई तीखी बहस आज भी क्रिकेट फैंस को याद है। हाल ही में पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर अनिल चौधरी ने उस घटना को याद करते हुए कहा कि दोनों खिलाड़ी हमेशा आक्रामक अंदाज में खेलते थे

अपडेटेड Aug 04, 2026 पर 3:20 PM
आईपीएल 2013 में विराट कोहली आरसीबी और गौतम गंभीर केकेआर के कप्तान थे

आईपीएल में अबतक कई खिलाड़ियों के बीच नोकझोंक देखने को मिले हैं। लेकिन फैंस के दिलों में आज भी साल 2013 में विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच हुई नोकझोंक ताजा है। वहीं हाल ही में पूर्व इंटरनेशनल अंपायर अनिल चौधरी ने दोनों के बीच हुए बहस को याद किया है। उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ी हमेशा पूरे जोश और एग्रेसिव अंदाज में खेलते थे। उन्हें पहले से महसूस हो रहा था कि दोनों के बीच कुछ तनाव है। साल 2013 के आईपीएल में विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच मैदान पर हुई तीखी बहस को याद किया। अनिल चौधरी के मुताबिक, उस मुकाबले के दौरान दोनों के बीच हुआ विवाद अचानक नहीं था, बल्कि उनके खेल के तरीके से इसकी झलक पहले ही दिखाई दे रही थी।

कब हुआ था बहस

आईपीएल 2013 में विराट कोहली आरसीबी और गौतम गंभीर केकेआर के कप्तान थे। 11 अप्रैल को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोनों टीमों के मैच के दौरान विराट के आउट होने के बाद वह पवेलियन लौट रहे थे। इसी समय उनकी गौतम गंभीर से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों के बीच बहस बढ़ गई और विराट भी वापस उनकी तरफ बढ़े। माहौल गर्म होता देख दोनों टीमों के खिलाड़ी और अंपायर बीच में आए और मामला शांत कराया। उस समय ये विवाद आईपीएल के सबसे चर्चित घटनाओं में से एक बन गया।


अंपायर ने क्या बताया

मैच के ऑन-फील्ड अंपायरों में से एक चौधरी ने कहा कि खिलाड़ियों के गुस्से को देखते हुए उन्हें पहले से ही अंदेशा था कि मैदान पर टकराव हो सकता है। चौधरी ने JioHotstar पर कहा, “मुझे पता था कि ऐसा कुछ होगा क्योंकि नॉर्थ के सभी खिलाड़ी अग्रेसन के साथ खेलते हैं। मैंने भी लोकल क्रिकेट खेला है और हमारे खिलाड़ी हमेशा ऐसे ही खेलते आए हैं। अगर वे उस अग्रेसन के साथ नहीं खेलेंगे, तो उनका परफॉर्मेंस उतना अच्छा नहीं आएगा। अगर आप खिलाड़ियों पर बहुत ज़्यादा रोक लगाएंगे तो गेम का मज़ा नहीं आएगा। लेकिन एक लिमिट होती है और उसे पार नहीं करना चाहिए।”

10 साल बाद फिर हुआ विवाद

साल 2013 की ये घटना विराट कोहली और गौतम गंभीर के रिश्ते में तनाव की शुरुआत मानी जाती है और उस सीजन के सबसे चर्चित विवादों में शामिल रही। इसके करीब दस साल बाद आईपीएल 2023 में भी दोनों के बीच फिर से विवाद देखने को मिला। लखनऊ सुपर जायंट्स पर आरसीबी की जीत के बाद मैच खत्म होने पर हाथ मिलाने के दौरान कोहली और गंभीर के बीच तीखी बहस हो गई। इससे पहले मैच के दौरान विराट की लखनऊ के तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक के साथ भी कहासुनी हुई थी, जिसने पूरे मामले को और ज्यादा सुर्खियों में ला दिया।

विराट को लेकर क्या कहा

वहीं, पूर्व अंपायर चौधरी ने विराट के आक्रामक स्वभाव का समर्थन करते हुए कहा कि इसे किसी से निजी दुश्मनी के तौर पर नहीं देखना चाहिए। चौधरी ने कहा, “असल में, विराट के साथ मेरा फायदा यह था कि मैंने बचपन से ही उनके मैचों में अंपायरिंग की थी, इसलिए मैं उन्हें लंबे समय से जानता हूं। उनमें कोई बुरी नीयत नहीं है। वह कभी-कभी गुस्से में रिएक्ट करते हैं, लेकिन अगर आप सही हैं, तो वह आपको थम्स अप भी देंगे। ओवरों के बीच, वह आकर आपकी कमर पर हाथ रख देंगे। लेकिन वह पूरे समय एक्टिव रहते हैं। उनके जैसे प्लेयर्स होने चाहिए, नहीं तो गेम बोरिंग हो जाएगा।”

हाल के समय में विराट कोहली और गौतम गंभीर के रिश्तों में पहले के मुकाबले काफी सुधार देखने को मिला है। खासकर गंभीर के भारतीय टीम के हेड कोच बनने के बाद दोनों कई मौकों पर साथ नजर आए हैं। गौतम गंभीर भारतीय टीम के मुख्य कोच हैं, जबकि विराट कोहली अब भी आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओर से खेलते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।