भारतीय टीम में भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की वापसी हो गई है। भारत के दिग्गज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को टी20 सीरीज में आराम दिया गया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में भुवनेश्वर और अर्शदीप सिंह भारतीय तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं न्यूजीलैंड दौरे से पहले 17 अक्टूबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मुकाबले में भी भारतीय प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बने। लेकिन बारिश की वजह से मुकाबला रद्द हो गया। अब न्यूजीलैंड दौरे में सभी की नजरें भुवनेश्वर कुमार के प्रदर्शन पर रहेंगी। भुवनेश्वर आईपीएल में 200 से ज्यादा विकेट लेने वाले इकलौते तेज गेंदबाज हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज की शुरुआत 22 अक्टूबर से हेगले ओवल में होगी।
भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने भुवनेश्वर कुमार की टीम में वापसी पर खुशी जताई है। उनका मानना कि भुवनेश्वर न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में भारतीय टीम के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं। TOI के मुताबिक, रवि शास्त्री ने भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर कहा कि, "अनुभव का कोई विकल्प नहीं होता। उन्होंने कहा कि भुवनेश्वर जैसे शानदार गेंदबाज के पास अच्छी क्वालिटी और काफी अनुभव है, इसलिए उनकी वापसी कोई हैरानी की बात नहीं है। IPL में उनके प्रदर्शन और भारतीय टीम के साथ लंबे समय तक खेलने के अनुभव को देखते हुए, वह न्यूजीलैंड की परिस्थितियों के लिए बिल्कुल सही गेंदबाज साबित होंगे।"
शमी को अभी भी जगह मिलने का इंतजार
शमी ने आगे कहा, 'भुवनेश्वर कुमार ने भारतीय टीम में वापसी हो गई है, लेकिन तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अभी भी टीम में जगह मिलने का इंतजार है। इस बीच, रवि शास्त्री का मानना है कि शमी ने अपने प्रदर्शन से भारतीय टेस्ट और सीमित ओवरों की टीम में वापसी का मजबूत दावा पेश किया है। बंगाल के इस अनुभवी गेंदबाज ने अपने खेल से साबित किया है कि वह भारतीय टीम में दोबारा मौका पाने के हकदार हैं।' शास्त्री ने कहा कि, 'मोहम्मद शमी ने टेस्ट और वनडे दोनों टीमों में वापसी के लिए लाल और सफेद गेंद से शानदार प्रदर्शन किया है।'
आखिरी बार कब खेला मुकाबला
मोहम्मद शमी ने ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल के बाद से भारतीय टीम की ओर से कोई मुकाबला नहीं खेला है। इस टूर्नामेंट में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ पहले ही मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट हासिल किए थे। इसके बाद शमी ने दिल्ली के खिलाफ बंगाल की ओर से रणजी ट्रॉफी के शुरुआती मुकाबले में चार विकेट लेकर टेस्ट टीम में वापसी की उम्मीद बढ़ाई थी। हालांकि, अच्छे प्रदर्शन के बावजूद चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम में शामिल नहीं किया। शमी ने भारत के लिए अपना आखिरी टेस्ट मैच 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लंदन के द ओवल मैदान पर WTC फाइनल में खेला था।