Mithun Manhas: मिथुन मन्हास बने BCCI के नए अध्यक्ष, रोजर बिन्नी को किया रिप्लेस...पहली बार हुआ ऐसा

Mithun Manhas : BCCI अध्यक्ष बनने को लेकर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने अपने एक्स हैंडल पर सबसे पहले जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मिथुन मन्हास को आधिकारिक तौर पर BCCI के नए अध्यक्ष बन गए हैं। उन्होंने अपने पोस्ट पर लिखा कि, आज का दिन वाकई उत्सव जैसा है! मिथुन मन्हास को आधिकारिक तौर पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का नया अध्यक्ष चुना गया है

अपडेटेड Sep 28, 2025 पर 3:14 PM
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को नया अध्यक्ष मिल गया है।

Mithun Manhas  : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को नया अध्यक्ष मिल गया है। जम्मू-कश्मीर क्रिकेट संघ से जुड़े पूर्व क्रिकेटर मिथुन मन्हास को बीसीसीआई का नया अध्यक्ष चुना गया हैबता दें कि, मिथुन मन्हास , रोजर बिन्नी की जगह लेंगे। रविवार को एजीएम की मीटिंग में बीसीसीआई देवजीत सैकिया बोर्ड के सचिव बनाया गया।

मिथुन मन्हास ने बने BCCI के अध्यक्ष 

BCCI अध्यक्ष बनने को लेकर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने अपने एक्स हैंडल पर सबसे पहले जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मिथुन मन्हास को आधिकारिक तौर पर BCCI के नए अध्यक्ष बन गए हैं। उन्होंने अपने पोस्ट पर लिखा कि, आज का दिन वाकई उत्सव जैसा है! मिथुन मन्हास को आधिकारिक तौर पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का नया अध्यक्ष चुना गया है। जम्मू-कश्मीर के दूरस्थ इलाकों में से एक, पूर्व डोडा जिले के लिए यह रविवार बहुत शुभ रहा हैयह वही ज़िला है, जहां से मैं खुद भी आता हूंकुछ ही घंटों के भीतर पहले किश्तवाड़ की बेटी शीतल ने विश्व चैंपियन बनकर इतिहास रचा और तुरंत बाद भद्रवाह के बेटे मिथुन मन्हास ने बीसीसीआई के अध्यक्ष पद तक पहुंचकर नई ऊंचाई हासिल की।"


पहली बार हुआ ऐसा

बता दें कि, मिथुन मन्हास BCCI के अध्यक्ष बनने वाले तीसरे क्रिकेटर हैं। उनसे पहले सौरव गांगुली और रोजर बिन्नी इस पोस्ट पर रह चुके हैं। BCCI के नए अध्यक्ष बने मिथुन मन्हास इससे पहले जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन में एडमिनिस्ट्रेटर रह चुके हैं। मिथुन मन्हास ने IPL से भी जुड़े रहे हैं। IPL में वो IPL फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस के सपोर्ट स्टाफ में भी रह चुके हैं। बता दें कि ऐसा पहली बारहुआ है, जब एक अनकैप्ड प्लेयर ने BCCI की कमान संभाली है

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।