'सेलेक्टर्स ले बड़ा फैसला' अभिषेक शर्मा के लगातार फ्लॉप होने पर भड़के पूर्व भारतीय कप्तान

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में अभिषेक शर्मा लगातार फ्लॉप रहे, जिसके बाद उनकी खराब फॉर्म पर सवाल उठने लगे हैं। पूर्व भारतीय कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत ने संजू सैमसन की टीम में वापसी की मांग करते हुए कहा कि चयनकर्ताओं को अब अभिषेक शर्मा को लेकर कड़ा फैसला लेना चाहिए

अपडेटेड Jul 28, 2026 पर 4:02 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है

भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खत्म हो गई है। इस सीरीज को भारत ने 3-0 से अपने नाम किया है। वहीं इस दौरे पर भारतीय ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का बल्ला पूरी तरह खामोश रहा है। लगातार छह टी20 अंतरराष्ट्रीय पारियों में वह 20 रन तक नहीं बना पाए हैं। इसके बाद से उनकी खराब फॉर्म पर सवाल उठने लगे हैं। टी20 विश्व कप के बाद से अभिषेक शर्मा का बल्ला खामोश रहा है। सिर्फ एक अर्धशतक लगाने के कारण उनकी जगह पर सवाल उठने लगे हैं, जबकि ओपनिंग स्लॉट के लिए कई खिलाड़ी दावेदारी कर रहे हैं।

खराब फॉर्म से जूझ रहे अभिषेक

अभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म टीम के लिए चर्चा का विषय बन गई है। कुछ समय पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में शीर्ष बल्लेबाजों में शामिल रहे अभिषेक पर अब रन बनाने का दबाव बढ़ गया है। इस बीच भारत के पूर्व कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत ने संजू सैमसन की टीम में वापसी की वकालत करते हुए कहा कि अभिषेक के लगातार खराब प्रदर्शन को देखते हुए चयनकर्ताओं को उनकी जगह को लेकर गंभीर फैसला लेना चाहिए।


अभिषेक को लेकर क्या कहा

अपने यूट्यूब चैनल पर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने कहा, "मुझे लगता है कि अभिषेक शर्मा के खिलाफ अब कड़ा फैसला लेने का समय आ गया है। वर्ल्ड कप के बाद से वह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। मेरी राय में संजू सैमसन को फिर से मौका मिलना चाहिए। मुझे पूरा भरोसा है कि उनकी टीम में वापसी होगी। अब चयनकर्ताओं को इस मामले में सख्त फैसला लेना होगा।"

मयंक ने की शानदार बल्लेबाजी

जिम्बाब्वे दौरे पर मयंक यादव ने शानदार गेंदबाजी से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। लंबे समय तक चोट के कारण मैदान से दूर रहने के बाद उन्होंने दमदार वापसी की। पहले टी20 में दो विकेट लेने के बाद आखिरी मुकाबले में उन्होंने तीन विकेट झटके। पूरे दौरे में मयंक ने साबित किया कि पूरी तरह फिट रहने पर वह भारतीय टीम के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजों में शामिल हैं।

मयंक की वापसी से हुई खुशी

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज कृष्णमाचारी श्रीकांत ने ज़िम्बाब्वे दौरे पर मयंक यादव की शानदार वापसी की जमकर तारीफ की। श्रीकांत ने कहा, "मयंक यादव को तीनों मैच खेलते देखना बहुत अच्छा लगा। उनकी वापसी देखकर मुझे बेहद खुशी हुई। वह लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और भारत का भविष्य काफी मजबूत नजर आ रहा है। ऐसे युवा खिलाड़ियों का टीम प्रबंधन को पूरा साथ देना चाहिए। मुझे अशोक शर्मा को लेकर भी कोई परेशानी नहीं है।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।