Get App

Gautam Gambhir: वर्ल्ड कप के बीच कोच गौतम गंभीर ने टीम इंडिया को दी डिनर पार्टी, सामने आया वीडियो

Gautam Gambhir: भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत जीत के साथ की और पहले मैच में यूएसए को 29 रन से हराया। अब टीम 12 फरवरी को दिल्ली में नामीबिया से भिड़ेगी और इसके लिए नई दिल्ली पहुंच चुकी है। मैच से पहले मुख्य कोच गौतम गंभीर ने अपने घर पर खिलाड़ियों और स्टाफ के लिए डिनर रखा

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 08, 2026 पर 10:57 PM
Gautam Gambhir: वर्ल्ड कप के बीच कोच गौतम गंभीर ने टीम इंडिया को दी डिनर पार्टी, सामने आया वीडियो
गौतम गंभीर ने अपने घर पर सभी खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को डिनर आयोजित किया

Gautam Gambhir: भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की है। अपने पहले मुकाबले में भारत ने यूएसए को 29 से मात दी है। भारतीय टीम अब अपना दूसरा मुकाबला 12 फरवरी को दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ खेलेगी। मुकाबले के लिए टीम इंडिया नई दिल्ली पहुंच गई है। वहीं मुकाबले से पहले हेड कोच गौतम गंभीर ने अपने घर पर सभी खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को डिनर आयोजित किया। भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी और स्टाफ जब कोच गौतम गंभीर के घर पहुंचे, तो उन्होंने अपनी पत्नी नताशा और दोनों बेटियों के साथ बाहर आकर सभी का गर्मजोशी से स्वागत किया। सोशल मीडिया पर टीम इंडिया का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

ANI ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में भारतीय टीम बस से आती नजर आ रही है। वीडियो में हेड कोच गौतम गंभीर अपनी पत्नी नताशा जैन और बेटियों आजीन व अनाइजा के साथ खिलाड़ियों का स्वागत करते दिख रहे हैं। गौतम गंभीर और उनकी पत्नी हर खिलाड़ी और स्टाफ सदस्य से मिलकर उनका स्वागत करते नजर आ रहे हैं। एक अन्य वीडियो में राजीव शुक्ला भी राजेंद्र नगर स्थित उनके घर पहुंचते नजर आ रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें