T20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे गौतम-सूर्या, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर भारतीय टीम का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी लेकर मुंबई के प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे हैं

अपडेटेड Mar 14, 2026 पर 6:04 PM
Story continues below Advertisement
सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था। फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से मात देकर टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे सफल टीम बन गई। वहीं वर्ल्ड जीतने के बाद से भारतीय टीम के खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के फोटो और वीडियो सामने आए हैं।

वहीं हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी लेकर मुंबई के प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे हैं।

मंदिर पहुंचे गौतम-सूर्या


टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी लेकर मुंबई के प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर जीत के लिए आशीर्वाद लिया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

रोहित, धोनी की लिस्ट में हुए शामिल

टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव भी अब उन खिलाड़ियों की खास सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई है। इस सूची में पहले से महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इसके साथ ही भारत ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की और टी20 वर्ल्ड कप का खिताब लगातार दूसरी बार जीतने वाली पहली टीम बन गई।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम 20 ओवर में 255 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। वहीं टारगेट का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में सिर्फ 159 रन पर ही सिमट गई। भारत ने ये मुकाबला 96 रन से जीता है।

आईसीसी टूर्नामेंट में भारत का प्रदर्शन

भारत ने इससे पहले 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर आईसीसी खिताब अपने नाम किया था। पिछले कई सालों में टीम इंडिया ने अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। भारत 1983 और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप, 2013 और 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी, जबकि 2007, 2024 और अब 2026 में टी20 वर्ल्ड कप जीतकर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा चुका है।

भारत ने बनाए नया इतिहास

इस जीत के साथ भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप तीन बार जीतने वाली पहली टीम बन गई है। साथ ही भारत पहली ऐसी टीम भी बन गई है जिसने लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता और अपने ही देश में वर्ल्ड कप जीतने का रिकॉर्ड भी बनाया। इससे पहले भारत ने 2007 ,2024 और 2026 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।