Gautam Gambhir: क्या गंभीर और 'रोहित-कोहली' में है अनबन? अफवाहों के तूफान पर टीम इंडिया के कोच का करारा जवाब!

Gautam Gambhir On RO-KO: शशि थरूर ने गंभीर के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें भारत का 'PM के बाद सबसे कठिन काम करने वाला व्यक्ति' बताया था। इसी पोस्ट पर गंभीर का यह जवाब उन आलोचकों के लिए था जो यह दावा कर रहे हैं कि वे 2027 वर्ल्ड कप के नाम पर सीनियर खिलाड़ियों का पत्ता साफ करना चाहते हैं

अपडेटेड Jan 22, 2026 पर 1:45 PM
Story continues below Advertisement
पहली बार गंभीर ने इस पूरे ड्रामे पर चुप्पी तोड़ते हुए एक ऐसा बयान दिया है, जिसने क्रिकेट की दुनिया में खलबली मचा दी है

Gautam Gambhir: टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और दो दिग्गज खिलाड़ियों रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच दरार की खबरें पिछले कई महीनों से सुर्खियां बटोर रही है। सोशल मीडिया पर फैंस का एक बड़ा वर्ग गंभीर को 'विलेन' की तरह देख रहा है, जिसका मानना है कि दिग्गजों के संन्यास और कड़े नियमों के पीछे गंभीर का ही हाथ है। अब पहली बार गंभीर ने इस पूरे ड्रामे पर चुप्पी तोड़ते हुए एक ऐसा बयान दिया है, जिसने क्रिकेट की दुनिया में खलबली मचा दी है।

'जब धूल थमेगी, तब सच सामने आएगा': गंभीर

कांग्रेस सांसद शशि थरूर के एक पोस्ट का जवाब देते हुए गौतम गंभीर ने 'X' पर लिखा, 'जब धूल थमेगी, तब एक कोच के पास 'असीमित अधिकार' होने की सच्चाई और तर्क साफ हो जाएंगे। तब तक मैं अपने ही खिलाड़ियों के खिलाफ खुद को खड़ा किए जाने पर सिर्फ हैरान ही हो सकता हूं।'


थरूर ने गंभीर के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें भारत का 'PM के बाद सबसे कठिन काम करने वाला व्यक्ति' बताया था। गंभीर का यह जवाब उन आलोचकों के लिए था जो यह दावा कर रहे हैं कि वे 2027 वर्ल्ड कप के नाम पर सीनियर खिलाड़ियों का पत्ता साफ करना चाहते हैं।

ड्रेसिंग रूम में 'कोल्ड वॉर'? रिपोर्ट्स के चौंकाने वाले दावे

हालिया रिपोर्ट्स ने टीम इंडिया के अंदरूनी माहौल को लेकर कई डरावने दावे किए हैं। 'पीटीआई' की एक रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान गंभीर और रोहित के बीच रिश्ते इतने तनावपूर्ण हो गए थे कि वे प्रैक्टिस सेशन में एक-दूसरे को नजरअंदाज करने लगे थे।यही नहीं विराट कोहली और गंभीर के बीच आईपीएल 2024 के दौरान दिखी 'हंसी और गले मिलना' अब गायब है। 'दैनिक जागरण' की रिपोर्ट के मुताबिक, अब दोनों के बीच सिर्फ काम से जुड़ी 'टू द पॉइंट' बातें होती हैं, पुराने रिश्ते वाली गर्मजोशी नहीं रही।

इससे पहले गंभीर का यह बयान कि '2027 वर्ल्ड कप में किसी की जगह पक्की नहीं है,' टीम में 'युवा बनाम अनुभवी' की नई बहस छेड़ चुका है।

डू और डाई मोड में गंभीर, टी20 वर्ल्ड कप तय करेगा भविष्य

वैसे माना ये जा रहा है कि, गौतम गंभीर का भविष्य अब पूरी तरह से आगामी टी20 वर्ल्ड कप के नतीजों पर टिका है। अगर जीत मिलती है तो गंभीर को 'कड़े फैसले लेने वाला मास्टरमाइंड' माना जाएगा और उन्हें काम करने की पूरी आजादी मिलेगी। और अगर हार होती है तो फैंस और बोर्ड का दबाव बढ़ सकता है, और उनकी विदाई का रास्ता भी खुल सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।