अर्शदीप सिंह के सपोर्ट में उतरे कोच गौतम गंभीर, फाइनल में डैरिल मिचेल को गेंद मारने पर ICC ने ठोका है जुर्माना

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में अर्शदीप सिंह का थ्रो डेरिल मिचेल को लगने के बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच हल्की नोक-झोंक हुई। हालांकि भारत के हेड कोच गौतम गंभीर ने अर्शदीप का समर्थन करते हुए कहा कि स्टंप्स की ओर गेंद फेंकना खेल का सामान्य हिस्सा है

अपडेटेड Mar 11, 2026 पर 6:20 PM
Story continues below Advertisement
गौतम गंभीर ने फाइनल के दौरान हुई इस घटना पर तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का खुलकर समर्थन किया

टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में डेरिल मिचेल और अर्शदीप सिंह के बीच नोक-झोंक देखने को मिली थी। फाइनल मुकाबले के दौरान अर्शदीप सिंह का एक थ्रो डेरिल मिचेल को लगी थी। वहीं इसके बाद आईसीसी ने अर्शदीप सिंह को लेवल-1 को दोषी मानते हुए मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया। वहीं भारत के हेड कोच गौतम गंभीर ने फाइनल के दौरान हुई इस घटना पर तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का खुलकर समर्थन किया। गौतम गंभीर ने कहा, एक गेंदबाज के तौर पर स्टंप्स की तरफ गेंद फेंकना खेल का नॉर्मल हिस्सा है और इसमें किसी तरह की गलत मंशा नहीं थी।

गंभीर ने ये भी कहा कि खिलाड़ी मैदान पर पूरी मेहनत और जोश के साथ खेलते हैं, इसलिए ऐसी छोटी घटनाओं को ज्यादा तूल नहीं देना चाहिए।

अर्शदीप के सपोर्ट में आए गंभीर


ANI के पॉडकास्ट में हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा, “ये बिल्कुल ठीक है। आप अपने देश का रिप्रेजेंट कर रहे होते हैं, इसलिए मैदान पर आक्रामकता दिखाना जरूरी है। अगर कोई खिलाड़ी गेंद वापस स्टंप्स की ओर फेंकता है तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है। आखिर कोई भी गेंदबाज दो छक्के खाना पसंद नहीं करता। मैं अपने खिलाड़ियों से भी ऐसे ही जज्बे की उम्मीद करता हूं। इसमें मुझे कोई परेशानी नहीं दिखती। अगर उसने माफी नहीं भी मांगी होती, तब भी मुझे कोई आपत्ति नहीं होती, क्योंकि उसे सॉरी कहने की जरूरत ही नहीं थी।”

मैदान पर कोई दोस्त-दुश्मन नहीं

गौतम गंभीर ने कहा, “हां, ये अच्छी बात है कि उसने माफी मांग ली, लेकिन क्रिकेट के मैदान पर न कोई दोस्त होता है और न ही दुश्मन। वहां आपका एक ही मकसद होता है, अपने देश का रिप्रेजेंट करना और टीम के लिए जीत हासिल करना। ऐसी घटनाएं पहले भी होती रही हैं, लेकिन आज के सोशल मीडिया के दौर में इन्हें जरूरत से ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जाता है, जो मुझे नहीं लगता कि जरूरी है।”

क्या है पूरा मामला

ये घटना न्यूजीलैंड की पारी के 11वें ओवर में हुई, जब टीम का स्कोर 103 रन पर 5 विकेट था। उस समय अर्शदीप सिंह गेंदबाजी कर रहे थे और डेरिल मिचेल उनकी गेंदों पर पहले ही दो छक्के लगा चुके थे। पांचवीं गेंद पर अर्शदीप ने सीधी गेंद फेंकी, जिसे उन्होंने फॉलो-थ्रू में रोक लिया। इसी दौरान उन्हें लगा कि मिचेल रन लेने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए उन्होंने गेंद विकेट की ओर फेंक दी, लेकिन गेंद जाकर मिचेल के पैर पर लग गई। इसके बाद मिचेल दर्द से परेशान नजर आए और उन्होंने अंपायर से शिकायत भी की, जिस पर अंपायर ने अर्शदीप को बुलाकर चेतावनी दी।

कप्तान सूर्या ने भी आकर मिचेल से बात की। वहीं ओवर खत्म होने के बाद अर्शदीप और डेरिल मिशेल मैदान पर एक-दूसरे से हाथ मिलाते हुए भी नजर आए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।