Get App

अर्शदीप सिंह के सपोर्ट में उतरे कोच गौतम गंभीर, फाइनल में डैरिल मिचेल को गेंद मारने पर ICC ने ठोका है जुर्माना

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में अर्शदीप सिंह का थ्रो डेरिल मिचेल को लगने के बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच हल्की नोक-झोंक हुई। हालांकि भारत के हेड कोच गौतम गंभीर ने अर्शदीप का समर्थन करते हुए कहा कि स्टंप्स की ओर गेंद फेंकना खेल का सामान्य हिस्सा है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Mar 11, 2026 पर 6:20 PM
अर्शदीप सिंह के सपोर्ट में उतरे कोच गौतम गंभीर, फाइनल में डैरिल मिचेल को गेंद मारने पर ICC ने ठोका है जुर्माना
गौतम गंभीर ने फाइनल के दौरान हुई इस घटना पर तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का खुलकर समर्थन किया

टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में डेरिल मिचेल और अर्शदीप सिंह के बीच नोक-झोंक देखने को मिली थी। फाइनल मुकाबले के दौरान अर्शदीप सिंह का एक थ्रो डेरिल मिचेल को लगी थी। वहीं इसके बाद आईसीसी ने अर्शदीप सिंह को लेवल-1 को दोषी मानते हुए मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया। वहीं भारत के हेड कोच गौतम गंभीर ने फाइनल के दौरान हुई इस घटना पर तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का खुलकर समर्थन किया। गौतम गंभीर ने कहा, एक गेंदबाज के तौर पर स्टंप्स की तरफ गेंद फेंकना खेल का नॉर्मल हिस्सा है और इसमें किसी तरह की गलत मंशा नहीं थी।

गंभीर ने ये भी कहा कि खिलाड़ी मैदान पर पूरी मेहनत और जोश के साथ खेलते हैं, इसलिए ऐसी छोटी घटनाओं को ज्यादा तूल नहीं देना चाहिए।

अर्शदीप के सपोर्ट में आए गंभीर

ANI के पॉडकास्ट में हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा, “ये बिल्कुल ठीक है। आप अपने देश का रिप्रेजेंट कर रहे होते हैं, इसलिए मैदान पर आक्रामकता दिखाना जरूरी है। अगर कोई खिलाड़ी गेंद वापस स्टंप्स की ओर फेंकता है तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है। आखिर कोई भी गेंदबाज दो छक्के खाना पसंद नहीं करता। मैं अपने खिलाड़ियों से भी ऐसे ही जज्बे की उम्मीद करता हूं। इसमें मुझे कोई परेशानी नहीं दिखती। अगर उसने माफी नहीं भी मांगी होती, तब भी मुझे कोई आपत्ति नहीं होती, क्योंकि उसे सॉरी कहने की जरूरत ही नहीं थी।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें