Gautam Gambhir: अजीत अगरकर की विदाई पर इमोशनल हुए गौतम गंभीर, बोले- 'इतिहास आपके साथ ज्यादा नरमी बरतेगा...'

autam Gambhir: अजीत अगरकर का बीसीसीआई के चीफ सेलेक्टर के तौर पर कार्यकाल 4 अक्टूबर को खत्म हो गया। उनके जाने के बाद गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर कर अगरकर के योगदान की तारीफ की और कहा कि इतिहास उनके काम को बेहतर तरीके से याद करेगा

अपडेटेड Oct 07, 2026 पर 2:58 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बीसीसीआई ने नए चयनकर्ता के लिए पात्रता की शर्तों में कोई बदलाव नहीं किया है

अजीत अगरकर के भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर पद का कार्यकाल खत्म हो गया है। वहीं कार्यकाल खत्म होने के बाद अब उनके लिए विदाई संदेशों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने पूर्व मुख्य चयनकर्ता अगरकर के कार्यकाल को याद करते हुए उनके लिए इमोशनल पोस्ट लिखा है। पोस्ट में हेड कोच ने कहा कि अगरकर के काम को लेकर कहा कि, इतिहास आपके योगदान को और भी बेहतर तरीके से याद करेगा।

अजीत अगरकर का बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता के तौर पर कार्यकाल 4 अक्टूबर को खत्म हो गया। उन्होंने अपने कार्यकाल को आगे बढ़ाने के लिए एक्सटेंशन लेने का फैसला नहीं किया। इसके बाद बीसीसीआई ने उनके स्थान पर नए चीफ सेलेक्टर की नियुक्ति के लिए आवेदन मंगाए हैं।

गौतम ने किया इमोशनल पोस्ट


गौतम गंभीर ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'डियर अजीत भाई,  आपके साथ काम करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात रही। वे तीन ICC ट्रॉफियां आपके मजबूत इरादे और सोच का सबूत हैं। आपके लिए हमेशा टीम सबसे पहले और टीम का हित सर्वोपरि रहा। मुझे कहना होगा कि इतिहास आपके साथ ज्यादा नरमी बरतेगा। हर चीज के लिए आपका धन्यवाद। आपके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी दिल से शुभकामनाएं!"

क्या है एलिजिबिलिटी

बीसीसीआई ने नए चयनकर्ता के लिए पात्रता की शर्तों में कोई बदलाव नहीं किया है। आवेदन करने वाले खिलाड़ी के लिए कम से कम 7 टेस्ट या 30 फर्स्ट क्लास मैच खेलना जरूरी है। इसके अलावा 10 वनडे और 20 फर्स्ट क्लास मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से कम से कम पांच साल पहले संन्यास लेना भी अनिवार्य है। बीसीसीआई के मुताबिक, नए चीफ सेलेक्टर को मजबूत सीनियर टीम चुनने के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों की पहचान कर भविष्य के लिए मजबूत बेंच स्ट्रेंथ तैयार करनी होगी।

कौन बन सकता है अगला चीफ सेलेक्टर

प्रज्ञान ओझा को अजीत अगरकर की जगह भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की चयन समिति का नया चेयरमैन बनाए जाने के प्रमुख दावेदारों में माना जा रहा है। हालांकि, अगर पार्थिव पटेल भी चयन पैनल में शामिल होते हैं तो उनकी दावेदारी और मजबूत हो सकती है। अनुभव के मामले में पार्थिव पटेल आगे हैं, क्योंकि उन्होंने भारत के लिए 25 टेस्ट मैच खेले हैं, जबकि प्रज्ञान ओझा के नाम 24 टेस्ट मैच हैं। ऐसे में सीनियरिटी के आधार पर पार्थिव पटेल को चेयरमैन पद के लिए पहली पसंद माना जा सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।