Gautam Gambhir: क्या गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच का पद छोड़ेंगे? राजस्थान रॉयल्स से मिला बड़ा ऑफर

Gautam Gambhir: टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर का IPL रिकॉर्ड एक खिलाड़ी और मेंटर दोनों के तौर पर सफल रहा है। वह कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की तीन IPL जीत के सेंटर में रहे हैं। गंभीर ने आखिरी बार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को मेंटोर किया था

अपडेटेड Feb 17, 2026 पर 10:33 AM
Story continues below Advertisement
Gautam Gambhir: राजस्थान रॉयल्स (RR) भारतीय कोच गौतम गंभीर को अपना पार्टनर, मेंटर और सीईओ बनाना चाहता है

Gautam Gambhir: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स (RR) ने टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर से CEO, मेंटर और पार्टनर के तौर पर जुड़ने के लिए संपर्क किया है। दो बार के वर्ल्ड कप विजेता गौतम गंभीर अभी हेड कोच के तौर पर इंडियन मेन्स क्रिकेट टीम से जुड़े हुए हैं। बता दें कि राजस्थान रायल्स को जल्द ही नए मालिक मिल जाएंगे। RR का नया मैनेजमेंट भारतीय कोच गौतम गंभीर को अपना पार्टनर, मेंटर और सीईओ बनाना चाहता है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसको लेकर राजस्थान के तीन नए मालिकों में से एक ने गंभीर को प्रस्ताव भेजा है।

'दैनिक जागरण' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2008 की IPL चैंपियन राजस्थान रॉयल्स (RR) अभी ओनरशिप बदलने के प्रोसेस में है। टीम के नए तीन स्टेकहोल्डर्स में से एक ने गंभीर को फ्रेंचाइजी में माइनॉरिटी इक्विटी स्टेक ऑफर किया है। माना जा रहा है कि यह स्टेक 2-3 परसेंट के आसपास हो सकता है। हालांकि, इस पद को संभालने के लिए गंभीर को भारतीय टीम का साथ छोड़ना होगा

गंभीर का IPL रिकॉर्ड एक खिलाड़ी और मेंटर दोनों के तौर पर सफल रहा है। वह कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की तीन IPL जीत के सेंटर में रहे हैं। गंभीर ने आखिरी बार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कोलकाता नाइट राइडर्स को मेंटोर किया था। साल 2024 में जब KKR ने खिताब जीता तो उन्होंने मेंटर की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा, लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ भी वह जुड़े थे।


हालांकि, इंडियन मेन्स क्रिकेट टीम से जुड़े होने की वजह से फिलहाल गंभीर के फ्रेंचाइजी में शामिल होने की उम्मीद कम है। लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों पर आधारित सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मुताबिक, कोई भी व्यक्ति एक ही समय में इंडियन टीम में कोई पद नहीं रख सकता। और न ही IPL फ्रेंचाइजी से जुड़ा हो (मेंटर, पार्टनर या एडवाइजर जैसे रोल में) क्योंकि यह कॉन्फ्लिक्ट ऑफ इंटरेस्ट बनता है।

अगर गंभीर RR का ऑफर मान लेते हैं, तो उन्हें इंडिया के हेड कोच का पद हर हाल में छोड़ना होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडियन टीम के साथ गंभीर का मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक है। इसलिए वह नेशनल टीम के लिए पूरी तरह से कमिटेड हैं।

ये भी ढ़ें- Muhammad Yunus: मोहम्मद यूनुस ने विदाई के पहले भारत के खिलाफ फिर उगला जहर, 'सेवन सिस्टर्स' का किया जिक्र

हालांकि, वह अभी चल रहे 2026 T20 वर्ल्ड कप में भारत के टाइटल डिफेंस की देखरेख में बिजी हैं, जहां वे पहले ही सुपर 8 राउंड के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं। लेकिन उम्मीद है कि जब 2028 लॉस एंजिल्स गेम्स में T20 फॉर्मेट में क्रिकेट ओलिंपिक्स में वापसी करेगा, तो भी वह इसकी कमान संभालेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।