Gautam Gambhir: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स (RR) ने टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर से CEO, मेंटर और पार्टनर के तौर पर जुड़ने के लिए संपर्क किया है। दो बार के वर्ल्ड कप विजेता गौतम गंभीर अभी हेड कोच के तौर पर इंडियन मेन्स क्रिकेट टीम से जुड़े हुए हैं। बता दें कि राजस्थान रायल्स को जल्द ही नए मालिक मिल जाएंगे। RR का नया मैनेजमेंट भारतीय कोच गौतम गंभीर को अपना पार्टनर, मेंटर और सीईओ बनाना चाहता है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसको लेकर राजस्थान के तीन नए मालिकों में से एक ने गंभीर को प्रस्ताव भेजा है।
