U-19 World Cup 2026: भारत और बांग्लादेश के बीच तनावपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों का असर शनिवार (17 जनवरी) को जिम्बाब्वे में क्रिकेट के मैदान पर भी दिखा। शनिवार (17 जनवरी) को बुलावायो में ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप ग्रुप A मैच से पहले दोनों टीमों के कप्तानों ने परंपरा के अनुसार हाथ नहीं मिलाए। हालांकि, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने बाद में कहा कि उनके कप्तान ने ऐसा जान बूझकर नहीं किया। यह एक क्षणिक चूक से हो गया। खबर लिखे जाने तक BCCI ने इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
