Get App

हार्दिक पांड्या ने खरीदी 12 करोड़ की फरारी, गर्लफ्रेंड माहिका संग ड्राइव पर निकले, वीडियो हुआ वायरल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद हार्दिक पांड्या अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में हार्दिक और उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा। इस वीडियो में हार्दिक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ एक महंगी फरारी कार में घूमते दिखाई दे रहे हैं। हार्दिक के इस नए कार की कीमत करीब 12 करोड़ रुपये बताई जा रही है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Mar 15, 2026 पर 4:38 PM
हार्दिक पांड्या ने खरीदी 12 करोड़ की फरारी, गर्लफ्रेंड माहिका संग ड्राइव पर निकले, वीडियो हुआ वायरल
भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अपने कार कलेक्शन में एक नई लग्जरी सुपरकार शामिल कर ली है

टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद हार्दिक पांड्या अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन हार्दिक और उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा का साथ में घूमने का वीडियो वायरल होता रहता है। हाल ही में दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल हो रहे वीडियो में हार्दिक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ एक महंगी फरारी 12 सिलिंड्री कार में घूमते दिखाई दे रहे हैं। हार्दिक के इस नए कार की किमत करीब 12 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अपने कार कलेक्शन में एक नई लग्जरी सुपरकार शामिल कर ली है। महंगी और शानदार गाड़ियों के शौक के लिए जाने जाने वाले हार्दिक की इस नई कार ने फैंस और लोगों का ध्यान खींच लिया है।

माहिका के साथ नजर आए हार्दिक

नई फरारी खरीदने के बाद हार्दिक पांड्या को अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ इस कार में ड्राइव करते हुए देखा गया। दोनों की नई कार में घूमते हुए कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए, जो तेजी से वायरल हो गए। पिछले कुछ समय से हार्दिक और माहिका को कई बार एक साथ देखा गया है, जिससे उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं भी बढ़ गई हैं। बताया जा रहा है कि यह लग्जरी कार हार्दिक ने भारत की टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीत में अहम भूमिका निभाने के बाद खरीदी है। हार्दिक पांड्या आईपीएल 2026 में खेलते हुए नजर आएंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें