Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या ने एक्स वाइफ नताशा और बेटे को गिफ्ट की लग्जरी कार, जानें कितनी है किमत

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक अलग होने के बाद भी अपने बेटे की परवरिश मिलकर कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में हार्दिक ने करीब 4 करोड़ रुपये की लग्जरी एसयूवी खरीदकर नताशा स्टेनकोविक और बेटे को गिफ्ट किया

अपडेटेड Feb 22, 2026 पर 4:00 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
शोरूम में गाड़ी की डिलीवरी के दौरान स्टाफ ने नताशा स्टेनकोविक को एक खास गिफ्ट बॉक्स भी दिया

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक भले ही अलग हो गए हों, लेकिन अपने बेटे की परवरिश साथ मिलकर कर रहे हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर बेटे की फोटो शेयर करते हैं। अलगाव के बाद भी उनके रिश्ते में सम्मान बना हुआ है। हाल ही में हार्दिक पांड्या ने एक महंगी लग्जरी एसयूवी खरीदकर नताशा स्टेनकोविक और बेटे को गिफ्ट किया, जिसकी कीमत करीब 4 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसे बेटे के लिए एक खास और सोच-समझकर दिया गया तोहफा माना जा रहा है।

हार्दिक ने बेटे को दिया खास गिफ्ट

हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, हार्दिक पांड्या ने अपने बेटे अगस्त्य के लिए करीब 4 करोड़ रुपये की नई लैंड रोवर डिफेंडर खरीदी है, जिसे एक खास तोहफे के तौर पर देखा जा रहा है। मुंबई के शोरूम में गाड़ी की चाबियां अगस्त्य को सौंपी गईं, जबकि नताशा स्टेनकोविक पीछे खड़ी मुस्कुराती नजर आईं। इस मौके को कई लोग इमोशनल और खास पल के रूप में देख रहे हैं।


खुश दिखे अगस्त्य

शोरूम में गाड़ी की डिलीवरी के दौरान स्टाफ ने नताशा स्टेनकोविक को एक खास गिफ्ट बॉक्स भी दिया। वहीं, जब अगस्त्य अपनी नई लग्जरी एसयूवी देखने अंदर गए तो वह बहुत खुश दिखे। इस खास पल की तस्वीरें लैंड रोवर मुंबई के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर भी शेयर की गईं, जहां अगस्त्य अपनी नई चमचमाती गाड़ी के साथ मुस्कुराते नजर आए।

 

कैप्शन में क्या लिखा

कैप्शन में लिखा गया, “मिस्टर हार्दिक पांड्या ने एक बार फिर अपनी डिफेंडर के लिए नवनीत मोटर्स पर भरोसा जताया। विश्वास से बना रिश्ता, शानदार चुनाव। मुंबई में लैंड रोवर डिफेंडर की डिलीवरी अगस्त्य पांड्या और मिस स्टेनकोविक को दी गई। कमांड के लिए तैयार की गई।” आगे कैप्शन में यह भी जोड़ा गया, “यह उन लोगों के लिए बनाई गई है जो आगे बढ़कर नेतृत्व करते हैं।”

कब हुई थी दोनों की शादी

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने मई 2020 में शादी की थी। बाद में फरवरी 2023 में उन्होंने दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में एक भव्य समारोह में फिर से शादी किया था। हालांकि, शादी के कुछ समय बाद दोनों के रिश्ते में दूरी आ गई और साल 2024 में उन्होंने अलग होने का फैसला कर लिया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।