Hardik Pandya Mumbai Indians Controversy: बीते रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु औरक मुंबई इंडियंस के बीच एक रोमांक मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में हार जीत का फैसला मैच के आखिरी गेंद पर हुआ। बेंगलुरु ने रविवार के दूसरे मैच में मुंबई को 2 विकेट से हरा दिया। इस हार के बाद मुंबई प्लेऑफ रेस से बाहर हो गई है। वहीं मैच में मुंबई के इस शर्मनाक हार से ज्यादा चर्चा टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या को लेकर रही। इस मैच में भी हार्दिक पांड्या कहीं नजर नहीं आए और उनकी जगह टीम की कामन सूर्यकुमार यादव ने संभाली। ऐसा बताया जा रहा है कि हार्दिक पूरी तरह फिट नहीं हैं, जिसके चलते वह नहीं खेल रहे। मगर, जब एक ओर मुंबई को आरसीबी के हाथों हार का सामना करना पड़ा। तब सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या-मुंबई इंडियंस को लेकर एक नई कॉन्ट्रोवर्सी खड़ी हो गई।
