हार्दिक पांड्या ने माहिका शर्मा संग गुपचुप रचाई शादी? मांग में सिंदूर लगाए नजर आई एक्ट्रेस

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक तस्वीर के बाद हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा की शादी की चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस फोटो को देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि माहिका शर्मा और हार्दिक पांड्या ने एक दूसरे से गुपचुप शादी कर ली है। वहीं हार्दिक और माहिका ने अब तक शादी को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है

अपडेटेड Jun 27, 2026 पर 6:22 PM
सोशल मीडिया पर सामने आई एक तस्वीर ने हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा की शादी की अफवाहों को और तेज कर दिया है

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और मॉडल और एक्ट्रेस माहिका शर्मा पिछले काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं इन दिनों कपल की एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो को देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि माहिका शर्मा और हार्दिक पांड्या ने एक दूसरे से गुपचुप शादी कर ली है। इस फोटो में हार्दिक और माहिका एक बुजुर्ग महिला के साथ मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं हार्दिक और माहिका ने अभी तक शादी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें

सोशल मीडिया पर सामने आई एक तस्वीर ने हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा की शादी की अफवाहों को और तेज कर दिया है। फोटो में माहिका पारंपरिक लुक में दिखाई दे रही हैं, जबकि हार्दिक के माथे पर भी तिलक नजर आ रहा है। दोनों एक बुजुर्ग महिला के साथ तस्वीर खिंचवाते दिख रहे हैं। इसी तस्वीर के आधार पर कई लोग दावा कर रहे हैं कि दोनों ने निजी समारोह में शादी कर ली है। कई लोग मान रहे हैं कि लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया है। वहीं कपल ने अब तक अपनी शादी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है।


सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

पत्नी नताशा स्टेनकोविक से अलग होने के करीब दो साल बाद हार्दिक पांड्या ने पहली बार मॉडल माहिका शर्मा के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया। 10 अक्टूबर 2025 को उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बीच से एक तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों साथ नजर आए। फोटो में हार्दिक ने माहिका के कंधे पर हाथ रखा हुआ था और उनके इंस्टाग्राम अकाउंट को भी टैग किया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं और फैंस ने इसे उनके रिश्ते की आधिकारिक कन्फर्म माना।

कौन है माहिका शर्मा

माहिका शर्मा भारतीय फैशन इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं और वह हार्दिक पांड्या से करीब सात साल छोटी हैं। वह कई बड़े फैशन मैगजीन के कवर पर नजर आ चुकी हैं और उन्हें इंडियन फैशन अवॉर्ड्स में 'मॉडल ऑफ द ईयर' का सम्मान भी मिल चुका है। माहिका कई नामी ब्रांड्स के विज्ञापन अभियानों का हिस्सा रही हैं और मशहूर फैशन डिजाइनरों के डिजाइनों में अक्सर रैंप और इवेंट्स में दिखाई देती हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।