भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद हार्दिक पांड्या और उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हार्दिक और माहिका की जोड़ी को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं। भारत की जीत के तुरंत बाद माहिका मैदान पर हार्दिक के पास पहुंचीं और दोनों ने साथ में जीत का जश्न मनाया। वहीं हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। सोशल मीडिया पर दोनों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए हार्दिक-माहिका
मंगलवार को हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। जब दोनों एयरपोर्ट से बाहर निकले तो चारों तरफ कैमरे उनकी तस्वीरें लेने में लगे थे। दोनों हाथों में हाथ डालकर मुस्कुराते हुए अपनी कार की ओर बढ़ रहे थे। वहीं आसपास मौजूद लोग भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का नाम ले रहे थे। वहीं रविवार को मैच के बाद प्रेजेंटेशन में बोलते हुए हार्दिक पांड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड को अपनी जिंदगी में पॉजिटिविटी लाने का श्रेय दिया।
जीत के बाद हार्दिक ने क्या कहा
मैच के बाद हार्दिक ने कहा, “यह वही जीत है जिसके लिए मैं हमेशा खेलता हूं। इसी वजह से मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया था। मैं ट्रॉफी जीतना चाहता हूं और जितनी ज्यादा हो सके उतनी ट्रॉफियां जीतना चाहता हूं। 2024 में भी मैंने कहा था कि मैं जिस भी ट्रॉफी के लिए खेलूंगा, उसे जीतूंगा। मुझे इस बात पर पूरा भरोसा था और यह ट्रॉफी उसी विश्वास का सबूत है।”
माहिका को लेकर कही ये बात
उन्होंने आगे कहा, “सफलता के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। सिर्फ बातें करने से कुछ नहीं होता, इसके लिए लगातार मेहनत करनी होती है। मेहनत करो, शांत रहो और एक अच्छा इंसान बनने की कोशिश करो। जब से माहिका मेरी जिंदगी में आई है, तब से मैं लगातार जीत हासिल कर रहा हूं।”
हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन
हार्दिक पांड्या ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की जीत में अहम योगदान दिया। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए दो अर्धशतक की मदद से 217 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 160.74 रहा। इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए 9 विकेट हासिल किए, जिसके चलते उन्हें ICC की टीम ऑफ द टूर्नामेंट में जगह मिली। अब हार्दिक जल्द ही अपनी आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ेंगे, क्योंकि IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है।