Get App

Harshit Rana: हर्षित राणा की जगह इस स्टार खिलाड़ी को मिला मौका, टीम इंडिया में हुई वापसी

Harshit Rana: टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत में अब कुछ ही घंटे बचे हैं। वहीं टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। भारत के तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट की वजह से टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गए हैं। हर्षित के टीम से बाहर होने से भारतीय टीम को बड़ा झटका है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Feb 06, 2026 पर 9:47 PM
Harshit Rana: हर्षित राणा की जगह इस स्टार खिलाड़ी को मिला मौका, टीम इंडिया में हुई वापसी
हर्षित के टीम से बाहर होने से भारतीय टीम को बड़ा झटका है

Harshit Rana: टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत में अब कुछ ही घंटे बचे हैं। वहीं टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। भारत के तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट की वजह से टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गए हैं। हर्षित के टीम से बाहर होने से भारतीय टीम को बड़ा झटका है। बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर हर्षित राणा की जगह रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है। हर्षित राणा की जगह मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल किया गया है।

हर्षित राणा पिछले एक साल से भारत की टीम में सभी फॉर्मेट में लगातार शामिल रहे हैं और उम्मीद थी कि वह पूरे टूर्नामेंट में प्लेइंग इलेवन का अहम हिस्सा होंगे। लेकिन चोट की वजह से वह बाहर हो गए।टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में भारत को पाकिस्तान, अमेरिका (USA), नामीबिया और नीदरलैंड्स के साथ ग्रुप A में रखा गया है।

वर्ल्ड कप से बाहर हुए हर्षित राणा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें