IND vs NZ Final: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले अहमदाबाद में आसमान छू रहे होटलों के भाव, दाम सुनकर उड़ जाएंगे होश

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च, रविवार को अहमदाबाद में खेला जाएगा। वहीं इस अहम मुकाबले से पहले अहमदाबाद में होटल के दाम भी काफी बढ़ गए हैं

अपडेटेड Mar 07, 2026 पर 3:04 PM
Story continues below Advertisement
फाइनल मुकाबले को लेकर अहमदाबाद में होटलों की कमरों की कीमतों में तेज उछाल देखा जा रहा है

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला 8 मार्च, रविवार को अहमदाबाद में खेला जाएगा। फाइनल मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले का नतीजा दोनों टीमों के लिए बेहद खास साबित हो सकता है। अगर भारत फाइनल जीतता है, तो वह T20 वर्ल्ड कप का खिताब बचाने वाली पहली टीम बन जाएगी। साथ ही भारत की ये इस टूर्नामेंट में तीसरी ट्रॉफी होगी, जो किसी भी टीम से ज्यादा होगी। इसके साथ पहली बार कोई टीम अपने ही देश में यह खिताब जीतेगी।

वहीं न्यूजीलैंड की टीम अपने पहले T20 वर्ल्ड कप खिताब की तलाश में मैदान में उतरेगी। वहीं इस अहम मुकाबले से पहले अहमदाबाद में होटल के दाम भी काफी बढ़ गए हैं।

अहमदाबाद में बढ़ा होटल का किराया


फ़ाइनल मुकाबले को लेकर अहमदाबाद में होटलों की कमरों की कीमतों में तेज उछाल देखा जा रहा है। TOI की रिपोर्ट के अनुसार, भारत की सेमीफाइनल में इंग्लैंड पर जीत के बाद से ही शहर में होटल रूम के रेट तेजी से बढ़ गए हैं। बताया जा रहा है कि शहर के कुछ इलाकों में बजट होटलों के कमरे लगभग 15,000 रुपये प्रति रात तक मिल रहे हैं, जबकि प्रीमियम होटलों में एक रात ठहरने के लिए 56,000 से 80,000 रुपये तक वसूले जा रहे हैं।

होटल के दाम बढ़ गए

गुजरात होटल्स एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र सोमानी ने कहा, “इस समय होटल के कमरों का किराया 15,000 रुपये से लेकर 80,000 रुपये तक पहुंच चुका है और ये 1 लाख रुपये से भी ऊपर जा सकता है। आम तौर पर मार्च का महीना होटल कारोबार के लिए धीमा रहता है, लेकिन वर्ल्ड कप फाइनल की वजह से होटलों को इस महीने का औसत कारोबार हासिल करने में काफी मदद मिली है।” रिपोर्ट्स के मुताबिक शहर के ज्यादातर होटल लगभग 80 प्रतिशत तक भर चुके हैं। कमरों की उपलब्धता कम होने की वजह से उनके किराये लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।