IPL 2026: स्टेडियम में बैठकर देखना चाहते हैं MI और KKR का मैच? जानें कैसे बुक करें टिकट

IPL 2026: हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस 29 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने होम सीजन की शुरुआत करेगी। अगर आप आईपीएल 2026 के मैच के टिकट खरीदना चाहते हैं तो आइए जानते हैं कहां पर मिलेंगे आईपीएल 2026 मैचों के टिकट

अपडेटेड Mar 17, 2026 पर 3:05 PM
Story continues below Advertisement
बीसीसीआई द्वारा जारी 20 मैचों के शेड्युल में एमआई को कुल चार मुकाबले खेलने हैं

आईपीएल 2026 की शुरुआत में अब गिनती के दिन बचे हुए हैं। आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होना है। वहीं आईपीएल का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 29 मार्च को खेला जाएगा। आईपीएल 2026 के पहले चरण में मुंबई इंडियंस ने अपने होम ग्रांउड मैचों के टिकट 28 मार्च से 12 अप्रैल तक बेचने का फैसला किया है। बीसीसीआई द्वारा जारी 20 मैचों के शेड्युल में एमआई को कुल चार मुकाबले खेलने हैं। अगर आप आईपीएल 2026 के मैच के टिकट खरीदना चाहते हैं तो आइए जानते हैं कहां पर मिलेंगें आईपीएल मैचों के टिकट

मुंबई इंडियंस के मुकाबले

हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस 29 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने होम सीजन की शुरुआत करेगी। इसके बाद टीम दिल्ली कैपिटल्स से अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली और राजस्थान रॉयल्स से गुवाहाटी में मैच खेलेगी। वहीं, इसके बाद मुंबई इंडियंस एक बड़े मुकाबले के लिए फिर से वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैदान में उतरेगी।


कहां से बुक करें टिकट

मुंबई इंडियंस के मैचों के टिकट केवल बुकमायशो की वेबसाइट और ऐप पर डिजिटल एम-टिकट के रूप में मिलेंगे, जिनकी बिक्री चार फेज में होगी। सबसे पहले 19 मार्च दोपहर 12 बजे से 21 मार्च दोपहर 12 बजे तक गूगल पे (जीपे यूपीआई) यूजर्स के लिए टिकट उपलब्ध रहेंगे। इसके बाद मुंबई इंडियंस के गोल्ड, सिल्वर और जूनियर मेंबर्स को 21 मार्च शाम 3 बजे से 22 मार्च शाम 3 बजे तक पहले बुकिंग का मौका मिलेगा।

तीसरे चरण में 22 मार्च शाम 5 बजे से 23 मार्च शाम 5 बजे तक ब्लू मेंबर्स और पहले से रजिस्टर किए गए बुकमायशो यूजर्स टिकट ले सकेंगे। वहीं, आम दर्शकों के लिए टिकट बिक्री 23 मार्च शाम 6 बजे से शुरू हो जाएगी। फ्रेंचाइजी ने साफ किया है कि जो फैंस अर्ली एक्सेस का फायदा लेना चाहते हैं, उन्हें 19 मार्च 2026 रात 11:59 बजे से पहले अपनी मेंबरशिप लेनी होगी। फ़ज में रोलआउट का मकसद टिकट को ज्यादा लोगों के लिए रिलीज करने से पहले लॉयल फ़ैन्स और मेंबर्स को प्रायोरिटी देना है।

पहले मैच का टिकट कहां से खरीदे

28 मार्च को होने वाले आरसीबी और एसआरएच के बीच मुकाबला 28 मार्च को खेला जाएगा। इस मैच के टिकट के लिए जोमैटो का डिस्ट्रिक्ट ऐप पहले से “कमिंग सून” सेक्शन के साथ चालू है और उम्मीद है कि चिन्नास्वामी स्टेडियम के ज्यादातर टिकट वहीं मिलेंगे। वहीं, बुकमायशो पर भी प्री-सेल रजिस्ट्रेशन शुरू है, इसलिए अगर आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद मैच के टिकट वहां आते हैं, तो पहले से साइन अप करने पर आपको तुरंत जानकारी मिल जाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।