T20 World Cup: टूर्नामेंट में बुरा हाल पर पाकिस्तानी टीम को मिले करोड़ों, जानें ICC ने किस टीम को दिया कितना प्राइज मनी

T20 World Cup 2026: आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की प्राइज मनी का ऐलान कर दिया है। आईसीसी ने 20 टीमों के लिए करीब 103 करोड़ रुपये की प्राइज मनी का ऐलान किया है। आइए जानते हैं पाकिस्तान को कितनी मिली प्राइज मनी

अपडेटेड Mar 11, 2026 पर 8:03 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
भारतीय टीम को 2,639,423 डॉलर (करीब 24.25 करोड़ रुपये) की प्राइज मनी मिली

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की प्राइज मनी का ऐलान कर दिया है।बुधवार को खिलाड़ियों के लिए प्राइज मनी का ऐलान कर दिया है। आईसीसी ने 20 टीमों के बीच कुल 11.25 (करीब 103 करोड़ रुपये) मिलियन अमेरिकी डॉलर प्राइज मनी की घोषणा की है। इसमें ग्रुप स्टेज, सुपर 8, सेमीफाइनल और फाइनल जैसे हर चरण में मिलने वाली इनामी राशि शामिल है। इसके अलावा हर टीम को टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए 2,25,000 डॉलर की बेस राशि भी मिलेगी। साथ ही टीम की अंतिम पोजिशन, मैच जीतने और अलग-अलग चरणों में आगे बढ़ने के आधार पर अतिरिक्त इनाम भी दिया जाएगा।

इसके अलावा हर टीम को टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए 2,25,000 डॉलर की बेस राशि भी मिलेगी। साथ ही टीम की अंतिम पोजिशन, मैच जीतने और अलग-अलग चरणों में आगे बढ़ने के आधार पर अतिरिक्त इनाम भी दिया जाएगा।

किस टीम को कितनी मिलेगी प्राइज मनी


आईसीसी की प्रेस रिलीज के मुताबिक, टूर्नामेंट जीतने वाली भारतीय टीम को 2,639,423 डॉलर (करीब 24.25 करोड़ रुपये) की प्राइज मनी मिली। वहीं रनर-अप रही न्यूजीलैंड टीम को 1,422,692 डॉलर (लगभग 13.08 करोड़ रुपये) दिए गए। सेमीफाइनल में हारने वाली साउथ अफ्रीका को 1,005,577 डॉलर (करीब 9.24 करोड़ रुपये) की इनामी राशि मिली, जबकि इंग्लैंड को 974,423 डॉलर (लगभग 8.96 करोड़ रुपये) प्राप्त हुए। इसके अलावा पाकिस्तान की टीम को भी 522,692 डॉलर (करीब 4.80 करोड़ रुपये) की प्राइज मनी दी गई।

20 टीमों को कितनी मिली प्राइज मनी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा प्राइज मनी भारत को मिली, जिसे 2,639,423 डॉलर दिए गए। इसके बाद न्यूजीलैंड को 1,422,692 डॉलर मिले। साउथ अफ्रीका को 1,005,577 डॉलर और इंग्लैंड को 974,423 डॉलर की इनामी राशि दी गई। वहीं वेस्ट इंडीज को 538,269 डॉलर और पाकिस्तान को 522,692 डॉलर मिले। जिम्बाब्वे को 491,538 डॉलर और श्रीलंका को 475,962 डॉलर दिए गए। अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और यूएसए को 309,808-309,808 डॉलर मिले।

स्कॉटलैंड को 278,654 डॉलर और आयरलैंड को 271,731 डॉलर की राशि मिली। इसके अलावा इटली, नीदरलैंड, यूएई और नेपाल को 256,154-256,154 डॉलर दिए गए, जबकि कनाडा, नामीबिया और ओमान को 225,000-225,000 डॉलर की प्राइज मनी मिली।

भारतीय टीम को मिला इनाम

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम को बड़ा इनाम मिला है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए 131 करोड़ रुपये के कैश रिवॉर्ड का ऐलान किया है। बीसीसीआई के वाइस-प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने इस उपलब्धि पर पूरी टीम और स्टाफ को बधाई दी और कहा कि यह “मेन इन ब्लू” को उनकी जीत के लिए दी गई अब तक की सबसे बड़ी इनामी राशि है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।