इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की प्राइज मनी का ऐलान कर दिया है।बुधवार को खिलाड़ियों के लिए प्राइज मनी का ऐलान कर दिया है। आईसीसी ने 20 टीमों के बीच कुल 11.25 (करीब 103 करोड़ रुपये) मिलियन अमेरिकी डॉलर प्राइज मनी की घोषणा की है। इसमें ग्रुप स्टेज, सुपर 8, सेमीफाइनल और फाइनल जैसे हर चरण में मिलने वाली इनामी राशि शामिल है। इसके अलावा हर टीम को टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए 2,25,000 डॉलर की बेस राशि भी मिलेगी। साथ ही टीम की अंतिम पोजिशन, मैच जीतने और अलग-अलग चरणों में आगे बढ़ने के आधार पर अतिरिक्त इनाम भी दिया जाएगा।
