Get App

बीच मैच में बदल जाएगा गेंद का रंग, टेस्ट मैच में ICC लागू करने जा रहा नया नियम

अहमदाबाद में हुई आईसीसी की वार्षिक बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। खराब रोशनी की वजह से खेल रुकने की समस्या को कम करने के लिए आईसीसी ने गुलाबी गेंद के इस्तेमाल को ट्रायल आधार पर मंजूरी दी है। जानें और बदलाव के बारे में

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 01, 2026 पर 11:17 PM
बीच मैच में बदल जाएगा गेंद का रंग, टेस्ट मैच में ICC लागू करने जा रहा नया नियम
इस प्रस्तावित व्यवस्था के तहत टेस्ट मैच में रोजाना निर्धारित 90 ओवर पूरे कराने पर जोर दिया जाएगा

आईसीसी ने टेस्ट क्रिकेट में एक नया नियम आजमाने की मंजूरी दी है। खराब रोशनी की वजह से खेल रुकने की समस्या को कम करने के लिए आईसीसी ने गुलाबी गेंद के इस्तेमाल को ट्रायल आधार पर मंजूरी दी है। ये फैसला अहमदाबाद में हुई आईसीसी की वार्षिक बैठक में लिया गया। वहीं ये नियम तभी लागू होगा जब किसी टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले दोनों टीमें इस पर सहमत हों। इस पहल का मकसद खेल का समय बचाना और ज्यादा से ज्यादा ओवर पूरे कराना है। अभी तक गुलाबी गेंद का उपयोग मुख्य रूप से डे-नाइट टेस्ट मैचों में ही किया जाता रहा है।

आईसीसी की दो दिवसीय बैठक में खेल से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए। अब ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान हेड कोच को मैदान पर जाकर खिलाड़ियों से बात करने की अनुमति होगी। इसके अलावा, संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन की जांच में मैच अधिकारियों को हॉक-आई तकनीक के आंकड़ों का उपयोग करने की मंजूरी दी गई है। लेग साइड वाइड से जुड़े ट्रायल नियम को भी स्थायी रूप से लागू करने का फैसला किया गया।

वार्षिक बैठक में लिया फैसला

अपने बयान में आईसीसी ने कहा, "टेस्ट मैचों में गुलाबी गेंद के इस्तेमाल का ट्रायल किया जाएगा, जिसके लिए दोनों टीमों की पहले से सहमति जरूरी होगी। इसका उद्देश्य खराब रोशनी की स्थिति में ज्यादा से ज्यादा खेल सुनिश्चित करना है।" जानकारी के अनुसार, मैच की शुरुआत पहले की तरह लाल गेंद से ही होगी। यदि रोशनी कम हो जाती है तो फ्लडलाइट्स का इस्तेमाल किया जा सकता है और ऐसे समय में गुलाबी गेंद से खेल जारी रखा जा सकता है, ताकि वे ओवर पूरे किए जा सकें जो या फिर रद्द होने की स्थिति में होते।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें