इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने भारतीय मूल के अमेरिका के क्रिकेटर बोडुगम अखिलेश रेड्डी पर आठ साल का बैन लगाया है। आईसीसी की जांच में उन्हें एंटी-करप्शन कोड के तीन अलग-अलग नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया है। इसके बाद आईसीसी ने उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें लंबे समय के लिए क्रिकेट से बाहर कर दिया। अखिलेश रेड्डी पर लगाया गया आठ साल का ये बैन 21 नवंबर 2025 से माना जाएगा, क्योंकि उसी दिन उन्हें अस्थायी रूप से सस्पेंड किया गया था। इस फैसले के बाद वह 21 नवंबर 2033 तक किसी भी लेवल पर क्रिकेट से जुड़ी किसी भी गतिविधि में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। प्रतिबंध खत्म होने तक उनकी उम्र 34 वर्ष से अधिक हो जाएगी। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला
बोडुगम अखिलेश रेड्डी पर लगे आरोप संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेले गए अबू धाबी T10 2025 टूर्नामेंट से जुड़ा हैं। जांच के अनुसार, अबू धाबी टी10 लीग के एक मैच से पहले बोडुगम अखिलेश रेड्डी ने 'प्लेयर ए' से जानबूझकर रन देने की बात कही थी। खिलाड़ी ने इस प्रस्ताव को तुरंत ठुकरा दिया, अपने एजेंट को बताया और कुछ ही देर में आईसीसी की एंटी-करप्शन यूनिट को इसकी शिकायत कर दी। ट्रिब्यूनल के अनुसार,'प्लेयर ए' को पहले टीम में चुना गया था, लेकिन बाद में उसे बाहर कर दिया गया। वहीं जांच में यह भी पता चला कि रेड्डी ने आईसीसी को फोन सौंपने से पहले व्हाट्सएप चैट और कॉल रिकॉर्ड डिलीट कर दिए थे। ट्रिब्यूनल ने इसे जांच में बाधा डालने और सबूत मिटाने की कोशिश माना।
कौन है बोडुगम अखिलेश रेड्डी
वाशिंगटन फ्रीडम के अनुसार, बोडुगम अखिलेश रेड्डी का पालन-पोषण हैदराबाद में हुआ है। वह विजय हजारे ट्रॉफी में टीम का हिस्सा रह चुके हैं और आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद के साथ नेट गेंदबाज के रूप में भी काम कर चुके हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज और ऑफ स्पिन गेंदबाज रेड्डी ने अमेरिका के लिए चार अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं, जिनमें उनके नाम एक विकेट दर्ज है। उन्होंने अपना आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच साल 2025 में कनाडा के खिलाफ खेला था।
आईसीसी की एंटी-करप्शन ट्रिब्यूनल ने तीन नियमों के तहत दोषी पाया