इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने भारतीय मूल के अमेरिका के क्रिकेटर बोडुगम अखिलेश रेड्डी पर आठ साल का बैन लगाया है। आईसीसी की जांच में उन्हें एंटी-करप्शन कोड के तीन अलग-अलग नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया है। इसके बाद आईसीसी ने उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें लंबे समय के लिए क्रिकेट से बाहर कर दिया। अखिलेश रेड्डी पर लगाया गया आठ साल का ये बैन 21 नवंबर 2025 से माना जाएगा, क्योंकि उसी दिन उन्हें अस्थायी रूप से सस्पेंड किया गया था। इस फैसले के बाद वह 21 नवंबर 2033 तक किसी भी लेवल पर क्रिकेट से जुड़ी किसी भी गतिविधि में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। प्रतिबंध खत्म होने तक उनकी उम्र 34 वर्ष से अधिक हो जाएगी। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला
