Get App

ODI वर्ल्ड कप 2027 पर बड़ा अपडेट, गांधी जयंती पर शुरू होगा टूर्नामेंट!

आईसीसी मेंस वनडे वर्ल्ड 2027 को लेकर बड़ी खबर आ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टूर्नामेंट की शुरुआत 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती के दिन हो सकती है। 2027 का वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Aug 16, 2026 पर 12:00 AM
ODI वर्ल्ड कप 2027 पर बड़ा अपडेट, गांधी जयंती पर शुरू होगा टूर्नामेंट!
मेंस वनडे वर्ल्ड 2027 इस बार एक खास तारीख से शुरू होने की संभावना है

ODI World Cup 2027: आईसीसी मेंस वनडे वर्ल्ड 2027 को लेकर बड़ी खबर आ रही हैं। वहीं मेंस वनडे वर्ल्ड 2027 इस बार एक खास तारीख से शुरू होने की संभावना है। रिपोर्टों के मुताबिक, टूर्नामेंट की शुरुआत 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती के दिन हो सकती है। गांधीजी का भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका के इतिहास से भी गहरा जुड़ाव रहा है। वहीं 2027 का वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। बता दें अभी आईसीसी ने इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

2 अक्टूबर से शुरू होगा टूर्नामेंट

क्रिकबज के मुताबिक, ICC ने पहले टूर्नामेंट की शुरुआत 8 अक्टूबर से करने की योजना बनाई थी, लेकिन अब इसे बदलकर गांधी की 158वीं जयंती के दिन शुरू करने का फैसला किया गया है। वार्म-अप मुकाबले सितंबर के आखिरी हफ्ते से शुरू होंगे। रिपोर्ट के अनुसार, वर्ल्ड कप का फाइनल 21 नवंबर को खेला जा सकता है।

ये टीमें लेंगी हिस्सा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें