India vs Netherlands Highlights:टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने ग्रुप स्टेज का अपना आखिरी मुकाबला नीदरलैंड के खिलाफ अहमदाबाद में खेली। मुकाबले में टॉस जीतकर भारत ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम ने नीदरलैंड को 194 रन का टारगेट दिया। नीदरलैंड की पूरी टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 176 रन ही बना पाई। भारत ने इस मुकाबले को 17 रन से जीता है
IND vs NED Highlights: टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने आज अपने ग्रुप स्टेड का आखिरी मैच नीदरलैंड के खिलाफ खेला। ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। भारत ने इस मुकाबले में नीदरलैंड को 17 रन से मात दी है। भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 193 रन का बड़ा स्कोर
IND vs NED Highlights: टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने आज अपने ग्रुप स्टेड का आखिरी मैच नीदरलैंड के खिलाफ खेला। ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। भारत ने इस मुकाबले में नीदरलैंड को 17 रन से मात दी है। भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 193 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। भारत ने नीदरलैंड को दिया 194 रन का टारगेट दिया है।
टारगेट का पीछा करने आई नीदरलैंड की पूरी टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 176 रन ही बना पाई। भारत ने इस मुकाबले को 17 रन से जीता है।
194 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड के मैक्स ओ’डॉड को 20 रन, माइकल लेविट 24 रन, कॉलिन एकरमैन 23 रन, बास डी लीडे 33 रन, स्कॉट एडवर्ड्स 15 रन पर आउट हुए। आखिरी ओवर में नीदरलैंड को जीत के लिए 6 गेंदों में 28 रन चाहिए थे। 20वें ओवर में शिवम दुबे ने ज़ैक लायन-कैशेट को 26 रन पर आउट किया। नीदरलैंड की पूरी टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 176 रन ही बना पाई। भारत ने इस मुकाबले को 17 रन से जीता।
पहले बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा है। अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हुए। ईशान किशन 7 गेंदों में 18 रन, तिलक वर्मा 27 गेंदों में 31 रन, सूर्यकुमार यादव 28 गेंदों पर 34 रन बनाकर, शिवम दुबे 31 गेंदों में 66 रन और हार्दिक पांड्या 21 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुए। रिंकू सिंह 6 रन बनाकर नाबाद गए। भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 193 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। भारत ने नीदरलैंड को दिया 194 रन का टारगेट दिया।
नीदरलैंड के गेंदबाज लोगान वैन बीक ने 3 विकेट चटकाए। वहीं आर्यन दत्त को 2 विकेट और काइल क्लेन को 1 विकेट मिला। वहीं भारत के वरुण चक्रवर्ती ने 3 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं शिवम दुबे ने 2 विकेट और हार्दिक पॉड्या और जसप्रीत बुमराह ने 1-1 विकेट चटकाए हैं।