IND v SA, T20 World Cup warm-up: भारतीय क्रिकेट टीम आज यानी बुधवार (4 फरवरी) को नवी मुंबई में T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले और एकमात्र वार्म-अप मैच में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी। भारतीय टीम ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है। इस वक्त टीम इंडिया में मैच विनर्स भरे हुए हैं। सभी आत्मविश्वास से लबरेज है। खबरों की मानें तो टीम इंडिया वार्म-अप मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ नई ओपनिंग जोड़ी के साथ उतर सकती है।
