Get App

लाइव ब्लॉग

Ankita Pandey FEBRUARY 07, 2026 / 11:01 PM IST

IND vs USA Highlights: भारत ने जीता वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला, यूएसए को दी 29 रन से मात

IND vs USA Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला यूएसए से खेल रही थी। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम ने यूएसए को 162 रन का टारगेट दिया था। टारगेट का पीछा करने उतरी यूएसए की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 132 रन बना पाई। भारत ने यूएसए को 29 रन से मात दी है

IND vs USA Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो गई है। वर्ल्ड कप में अब तक कुल 2 मुकाबले खेले जा चुके हैं। टूर्नाेमेंट का तीसरा मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन भारत और यूएसए के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में भारत ने यूएसए को 29 रन से मात दी है।

टॉ

IND vs USA Highlights: टी20 वर्ल्ड कप का तीसरे मैच में भारत ने यूएसए को 29 रन से हराया
IND vs USA Highlights: टी20 वर्ल्ड कप का तीसरे मैच में भारत ने यूएसए को 29 रन से हराया
FEBRUARY 07, 2026 / 10:44 PM IST

IND vs USA T20 World Cup Match Live Score: भारत ने जीता वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला यूएसए से खेल रही थी। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम ने यूएसए को 162 रन का टारगेट दिया था। टारगेट का पीछा करने उतरी यूएसए की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 132 रन बना पाई। भारत ने यूएसए को 29 रन से मात दी है।

    FEBRUARY 07, 2026 / 10:33 PM IST

    IND vs USA T20 World Cup Match Live Score: यूएसए को लगा 7वां झटका

    18वें ओवर में यूएसए को 110 के स्कोर पर 7वां झटका लगा है। अर्शदीप सिंह की गेंद पर मोहम्मद मोहसिन 8 रन बनाकर आउट हुए। यूएसए को जीत के लिए 12 गेंदों पर 51 रन की जरूरत है। यूएसए को 162 रन का टारगेट मिला है। 18 ओवर के बाद यूएसए का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 111 रन है।

      FEBRUARY 07, 2026 / 10:28 PM IST

      India vs USA T20 World cup Match Score: यूएसए का स्कोर 104/6

      17 ओवर के बाद यूएसए का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 104 रन है। यूएसए को जीत के लिए 18 गेंदों पर 57 रन की जरूरत है। शुभम रंजने और मोहम्मद मोहसिन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। शुभम रंजने 17 रन और मोहम्मद मोहसिन 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।

        FEBRUARY 07, 2026 / 10:22 PM IST

        IND vs USA T20 World Cup Match Live Score: यूएसए को लगे दो झटके

        15 ओवर के बाद यूएसए का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 98 रन है। यूएसए को जीत के लिए 64 रन की जरूरत है। 16वें ओवर में यूएसए को अक्षर पटेल ने दो झटके लगे हैं। संजय कृष्णमूर्ति 37 रन और हरमीत सिंह बिना खाता खोले आउट हुए। 16 ओवर के बाद यूएसए का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 100 रन है।

          FEBRUARY 07, 2026 / 10:11 PM IST

          India vs USA T20 World cup Match Score: 14वें ओवर में आए 11 रन

          14 ओवर के बाद यूएसए का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 89 रन है। यूएसए को जीत के लिए 73 रन की जरूरत है। शुभम रंजने और संजय कृष्णमूर्ति की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। शुभम रंजने 7 रन और संजय कृष्णमूर्ति 35 रन बनाकर खेल रहे हैं। अक्षर पटेल के इस ओवर में कुल 11 रन आए हैं।

            FEBRUARY 07, 2026 / 10:05 PM IST

            IND vs USA T20 World Cup Match Live Score: यूएसए को लगा चौथा झटका

            12वें ओवर में यूएसए को चौथा झटका 71 रन पर लगा है। वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर मिलिंद कुमार 34 रन बनाकर आउट हुए। मिलिंद कुमार को ईशान किशन ने स्टंप आउट किया। मिलिंद कुमार और संजय कृष्णमूर्ति के बीच 51 गेंद में 58 रन की साझेदारी हुई थी।

              FEBRUARY 07, 2026 / 9:58 PM IST

              India vs USA T20 World cup Match Score: 11वें ओवर में आए 14 रन

              11 ओवर के बाद यूएसए का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 63 रन है। यूएसए को जीत के लिए 99 रन की जरूरत है। मिलिंद कुमार और संजय कृष्णमूर्ति की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। मिलिंद कुमार 33 रन और संजय कृष्णमूर्ति 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। हार्दिक पांड्या के इस ओवर में कुल 14 रन आए हैं।

                FEBRUARY 07, 2026 / 9:52 PM IST

                IND vs USA T20 World Cup Match Live Score: 10 ओवर के बाद यूएसए का स्कोर 49/3

                10 ओवर के बाद यूएसए का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 49 रन है। यूएसए को जीत के लिए 113 रन की जरूरत है। मिलिंद कुमार और संजय कृष्णमूर्ति की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। अक्षर पटेल के इस ओवर में कुल 8 रन आए हैं।

                  FEBRUARY 07, 2026 / 9:48 PM IST

                  India vs USA T20 World cup Match Score: यूएसए का स्कोर 41/3

                  9 ओवर के बाद यूएसए का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 41 रन है। यूएसए को जीत के लिए 121 रन की जरूरत है। मिलिंद कुमार और संजय कृष्णमूर्ति की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। वरुण चक्रवर्ती के इस ओवर में कुल 2 रन आए हैं।

                    FEBRUARY 07, 2026 / 9:45 PM IST

                    IND vs USA T20 World Cup Match Live Score: यूएसए का स्कोर 39/3

                    8 ओवर के बाद यूएसए का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 39 रन है। यूएसए को जीत के लिए 123 रन की जरूरत है। मिलिंद कुमार और संजय कृष्णमूर्ति की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। अक्षर पटेल के इस ओवर में कुल 3 रन आए हैं।

                      FEBRUARY 07, 2026 / 9:41 PM IST

                      India vs USA T20 World cup Match Score: जीत से 126 रन दूर यूएसए

                      7 ओवर के बाद यूएसए का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 36 रन है। यूएसए को जीत के लिए 126 रन की जरूरत है। मिलिंद कुमार और संजय कृष्णमूर्ति की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। वरुण चक्रवर्ती के इस ओवर में कुल 5 रन आए हैं।

                        FEBRUARY 07, 2026 / 9:36 PM IST

                        IND vs USA T20 World Cup Match Live Score: 6वें ओवर में आए 7 रन

                        6 ओवर के बाद यूएसए का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 31 रन है। मिलिंद कुमार और संजय कृष्णमूर्ति की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। मोहम्मद सिराज के इस ओवर में कुल 7 रन आए हैं। यूएसए को जीत के लिए 131 रन की जरुरत है।

                          FEBRUARY 07, 2026 / 9:32 PM IST

                          India vs USA T20 World cup Match Score: यूएसए का स्कोर 24/3

                          5 ओवर के बाद यूएसए का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 24 रन है। मिलिंद कुमार और संजय कृष्णमूर्ति की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। अर्शदीप सिंह के इस ओवर में कुल 9 रन आए हैं। यूएसए को जीत के लिए 137 रन की जरुरत है।

                            FEBRUARY 07, 2026 / 9:24 PM IST

                            IND vs USA T20 World Cup Match Live Score: यूएसए को लगा तीसरा झटका

                            चौथे ओवर में यूएसए को 13 रन के स्कोर पर तीसरा झटका लगा है। मोहम्मद सिराज की गेंद पर सैतेजा मुक्कमल्ला 2 रन बनाकर आउट हुए। यूएसए का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 14 रन है।

                              FEBRUARY 07, 2026 / 9:19 PM IST

                              India vs USA T20 World cup Match Score: यूएसए को लगा दूसरा झटका

                              तीसरे ओवर में अर्शदीप सिंह ने मोनांक पटेल को शिवम दूबे के हाथों कैच आउट करवाया। यूएसए का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 12 रन है। भारत ने यूएसए को 162 रन का टारगेट दिया है।

                                FEBRUARY 07, 2026 / 9:15 PM IST

                                India vs USA T20 World cup Match Score: यूएसए को लगा पहला झटका

                                दूसरे ओवर में यूएसए को पहला झटका 8 रन पर लगा है। मोहम्मद सिराज की गेंद पर आंद्रिस गौस 6 रन बनाकर आउट हुए। 2 ओवर के बाद यूएसए का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 11 रन है। भारत ने यूएसए को 162 रन का टारगेट दिया है।

                                  FEBRUARY 07, 2026 / 9:10 PM IST

                                  IND vs USA T20 World Cup Match Live Score: टारगेट का पीछा करने उतरी यूएसए की टीम

                                  भारत ने यूएसए को 162 रन का टारगेट दिया है। आंद्रिस गौस और सैतेजा मुक्कमल्ला की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। अर्शदीप सिंह के इस ओवर में कुल 2 रन आए हैं। 1 ओवर के बाद यूएसए का स्कोर बिना किसी विकेट के 2 रन है।

                                    FEBRUARY 07, 2026 / 8:52 PM IST

                                    India vs USA T20 World cup Match Score: USA को दिया 162 रन का टारगेट

                                    सौरभ नेत्रवलकर ने आखिरी ओवर में किया इस ओवर में कुल 21 रन आए। भारतीय टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 161 रन बनाई। यूएसए को 162 रन का टारगेट मिला है। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों में 84 रन पर नाबाद गए।

                                      FEBRUARY 07, 2026 / 8:45 PM IST

                                      IND vs USA T20 World Cup Match Live Score: भारत को लगा 8वां झटका

                                      19वें ओवर में अर्शदीप सिंह 4 रन बनाकर आउट हुए। 19 भारत का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 139 रन है। सूर्यकुमार यादव 63 रन बनाकर खेल रहे हैं। कप्तान का साथ देने वरुण चक्रवर्ती मैदान पर आए हैं।

                                        FEBRUARY 07, 2026 / 8:33 PM IST

                                        India vs USA T20 World cup Match Score: सूर्या की फिफ्टी

                                        18वें ओवर में सूर्यकुमार यादव ने 37 गेंदों में अपनी फिफ्टी लगाई है। सूर्या ने पारी के दौरान 1 छक्के और 7 चौके लगाए हैं। भारत का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 127 रन है।

                                          FEBRUARY 07, 2026 / 8:29 PM IST

                                          IND vs USA T20 World Cup Match Live Score: भारत को लगा 7वां झटका

                                          सूर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल के बीच 24 में 41 रन की साझेदारी हुई थी। 17वें ओवर में 118 रन के स्कोर पर भारत को 7वां झटका लगा है। हरमीत सिंह की गेंद पर अक्षर पटेल 14 रन बनाकर आउट हुए। भारत का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 121 रन है।

                                            FEBRUARY 07, 2026 / 8:23 PM IST

                                            India vs USA T20 World cup Match Score: 16वें ओवर में आए 21 रन

                                            16 भारत का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 115 रन है। सूर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल क्रीज पर मौजूद है। सूर्यकुमार यादव 46 रन और अक्षर पटेल 13 रन पर खेल रहे हैं। सौरभ नेत्रवलकर के इस ओवर में कुल 21 रन आए।

                                              FEBRUARY 07, 2026 / 8:17 PM IST

                                              IND vs USA T20 World Cup Match Live Score: भारत का स्कोर 94/6

                                              15 भारत का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 94 रन है। सूर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल क्रीज पर मौजूद है। सूर्यकुमार यादव 36 रन और अक्षर पटेल 2 रन पर खेल रहे हैं। हरमीत सिंह के इस ओवर में कुल 8 रन आए।

                                                FEBRUARY 07, 2026 / 8:11 PM IST

                                                India vs USA T20 World cup Match Score: भारत का स्कोर 86/6

                                                14 भारत का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 86 रन है। सूर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल क्रीज पर मौजूद है। सूर्यकुमार यादव 30 रन और अक्षर पटेल 0 रन पर खेल रहे हैं। मोहम्मद मोहसिन के इस ओवर में कुल 9 रन आए।

                                                  FEBRUARY 07, 2026 / 8:04 PM IST

                                                  IND vs USA T20 World Cup Match Live Score: भारत को लगा 6वां झटका

                                                  13वें ओवर में भारत को 6वां झटका लगा है। हरमीत सिंह की गेंद पर हार्दिक पांड्या 5 रन बनाकर आउट हुए। भारत का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 77 रन है।

                                                    FEBRUARY 07, 2026 / 8:01 PM IST

                                                    India vs USA T20 World cup Match Score: भारत को लगा 5वां झटका

                                                    12 ओवर में भारत को 5वां झटका 72 के स्कोर पर लगा है। रिंकू सिंह 14 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हुए। सूर्यकुमार यादव और रिंकू सिंह के बीच 34 में 26 रन का पार्टनरशिप हुई थी। भारत का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 73 रन है।

                                                      FEBRUARY 07, 2026 / 7:57 PM IST

                                                      IND vs USA T20 World Cup Match Live Score: भारत का स्कोर 70/4

                                                      11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 70 रन है। भारत को सूर्यकुमार यादव और रिंकू सिंह क्रीज पर मौजूद है। हरमीत सिंह के इस ओवर में कुल 7 रन आए। सूर्यकुमार यादव 20 रन और रिंकू सिंह 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                        FEBRUARY 07, 2026 / 7:53 PM IST

                                                        India vs USA T20 World cup Match Score: 10वें ओवर में आए 10 रन

                                                        10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 63 रन है। भारत को सूर्यकुमार यादव और रिंकू सिंह क्रीज पर मौजूद है। शुभम रंजने के इस ओवर में कुल 10 रन आए। सूर्यकुमार यादव 15 रन और रिंकू सिंह 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                          FEBRUARY 07, 2026 / 7:47 PM IST

                                                          India vs USA T20 World cup Match Score: मुश्किल में भारतीय टीम

                                                          8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 52 रन है। भारत को सूर्यकुमार यादव और रिंकू सिंह क्रीज पर मौजूद है। वैन शल्कविक के इस ओवर में कुल 3 रन आए। 9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4  विकेट के नुकसान पर 53 रन है।

                                                            FEBRUARY 07, 2026 / 7:41 PM IST

                                                            IND vs USA T20 World Cup Match Live Score: यूएसए के खिलाफ मुश्किल में टीम इंडिया

                                                            भारतीय टीम यूएसए के खिलाफ मुश्किल में नजर आ रही है। पावरप्ले में भारतीय टीम ने 4 विकेट खो दिए हैं। शैडली वैन शल्कविक के इस ओवर में भारत को तीन झटके लगे हैं। ओवर की दूसरी गेंद पर ईशान किशन 20 रन, पांचवी गेंद पर तिलक वर्मा 25 रन और शिवम दुबे बिना खाता खोले आउट हुए। भारत का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 49 रन है।

                                                              FEBRUARY 07, 2026 / 7:32 PM IST

                                                              India vs USA T20 World cup Match Score: भारत को लगा दूसरा झटका

                                                              6वें ओवर में भारत को 45 रन के स्कोर पर दूसरा झटका लगा है। शैडली वैन शल्कविक की गेंद पर ईशान किशन 16 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए। भारत को दोनों ओपनर पवेलियन लौट चुके हैं। भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 45 रन है।

                                                                FEBRUARY 07, 2026 / 7:29 PM IST

                                                                India vs USA T20 World cup Match Score: 5वें ओवर में आए 11 रन

                                                                5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 1 विकेट के 44 रन है। भारत के ईशान किशन और तिलक वर्मा क्रीज मौजूद है। ईशान किशन 20 रन और तिलक वर्मा 24 रन बनाकर खेल रहे हैं। अली खान के इस ओवर में कुल 11 रन आए।

                                                                  FEBRUARY 07, 2026 / 7:25 PM IST

                                                                  IND vs USA T20 World Cup Match Live Score: भारत का स्कोर 33/1

                                                                  4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 1 विकेट के 33 रन है। भारत के ईशान किशन और तिलक वर्मा क्रीज मौजूद है। वैन शल्कविक के इस ओवर में कुल 8 रन आए। ईशान किशन 10 रन और तिलक वर्मा 23 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                                    FEBRUARY 07, 2026 / 7:18 PM IST

                                                                    India vs USA T20 World cup Match Score: भारत का स्कोर 21/1

                                                                    3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 1 विकेट के 21 रन है। भारत के ईशान किशन और तिलक वर्मा क्रीज मौजूद है। सौरभ नेत्रवलकर के इस ओवर में 1 छक्का और 2 चौका सहित कुल 16 रन आए।

                                                                      FEBRUARY 07, 2026 / 7:11 PM IST

                                                                      IND vs USA T20 World Cup Match Live Score: भारत को लगा पहला झटका

                                                                      दूसरे ओवर में 8 रन के स्कोर पर टीम इंडिया को पहला झटका लगा है। अली खान की गेंद पर अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हुए। भारत का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 8 रन है।

                                                                        FEBRUARY 07, 2026 / 7:08 PM IST

                                                                        India vs USA T20 World cup Match Score: पहले ओवर में आए 7 रन

                                                                        1 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी विकेट के 7 रन है। भारत के ओपनर बल्लेबाज ईशान किशन और अभिषेक शर्मा क्रीज मौजूद है। सौरभ नेत्रवलकर के इस ओवर में कुल 7 रन आए। मोनांक पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है

                                                                          FEBRUARY 07, 2026 / 7:04 PM IST

                                                                          India vs USA T20 World cup Match Score: शुरू हुआ मुकाबला

                                                                          यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत के ओपनर बल्लेबाज ईशान किशन और अभिषेक शर्मा क्रीज पर आ गए हैं। यूएसए की ओर से पहला ओवर सौरभ नेत्रवलकर कर रहे हैं।

                                                                            FEBRUARY 07, 2026 / 7:01 PM IST

                                                                            IND vs USA T20 World Cup Match Live Score: भारत का मुकाबला

                                                                            टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत अपने ग्रुप स्टेज के मुकाबले अलग-अलग शहरों में खेलेगा। टीम इंडिया 7 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अमेरिका से भिड़ने जा रही है। इसके बाद 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया से मुकाबला होगा। 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं 18 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत का सामना नीदरलैंड्स से होगा। इसके बाद नॉकआउट के मुकाबले खेले जाएंगे।

                                                                              FEBRUARY 07, 2026 / 6:59 PM IST

                                                                              India vs USA T20 World cup Match Score: अब तक घर में नहीं जीती कोई टीम

                                                                              भारत ने 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने अपना दूसरा टी20 विश्व कप जीता था। अब टीम इंडिया सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में तीसरा खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। खास बात ये है कि अब तक किसी भी टीम ने अपने देश में टी20 विश्व कप नहीं जीता है। साथ ही, नौ बार खेले जा चुके इस टूर्नामेंट में कोई भी टीम अपना खिताब बचा नहीं पाई है। अब देखना दिलचस्प होगा की भारत इस इतिहास को बदल पाता है या नहीं।

                                                                                FEBRUARY 07, 2026 / 6:53 PM IST

                                                                                IND vs USA T20 World Cup Match Live Score: दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

                                                                                भारत और यूएसए के बीच कुल कितने मुकाबले खेले जा चुके हैं और कौन कितनी बार बाजी मार चुका है। भारत (India) और संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के बीच टी20 इंटरनेशनल में अब तक 1 ही बार भिड़त हुई है, जिसमें भारत ने बाजी मारी है। ये मुकाबला ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान खेला गया था।

                                                                                  FEBRUARY 07, 2026 / 6:49 PM IST

                                                                                  India vs USA T20 World cup Match Score: यूएसए की प्लेइंग 11

                                                                                  आंद्रिस गौस (विकेट कीपर), सैतेजा मुक्कमल्ला, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वैन शल्कविक, अली खान, सौरभ नेत्रवलकर

                                                                                    FEBRUARY 07, 2026 / 6:43 PM IST

                                                                                    India vs USA T20 World cup Match Score: भारत की प्लेइंग 11

                                                                                    ईशान किशन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज

                                                                                      FEBRUARY 07, 2026 / 6:37 PM IST

                                                                                      India vs USA T20 World cup Match Score: यूएसए ने जीता टॉस

                                                                                      टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला यूएसए से खेल रही है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। अपने पहले मैच में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।

                                                                                        FEBRUARY 07, 2026 / 6:32 PM IST

                                                                                        IND vs USA T20 World Cup Match Live Score: T20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप्स

                                                                                        ग्रुप A: नामीबिया, नीदरलैंड्स, USA, पाकिस्तान, इंडिया

                                                                                        ग्रुप B: ओमान, आयरलैंड, जिम्बाब्वे, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया

                                                                                        ग्रुप C: इटली, नेपाल, स्कॉटलैंड, वेस्ट इंडीज, इंग्लैंड

                                                                                        ग्रुप D: अफगानिस्तान, कनाडा, न्यूजीलैंड, रूस, UAE

                                                                                          FEBRUARY 07, 2026 / 6:25 PM IST

                                                                                          IND vs USA T20 World Cup Match Live Score: कैसी है वानखेड़े की पिच

                                                                                          वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, क्योंकि यहां गेंद अच्छे से बल्ले पर आती है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन बाद में रन बनाना आसान हो जाता है। छोटी बाउंड्री और सपाट पिच की वजह से अगर यूएसए के बल्लेबाज संभलकर खेलें, तो उन्हें भारत के खिलाफ आत्मविश्वास मिल सकता है।

                                                                                            FEBRUARY 07, 2026 / 6:19 PM IST

                                                                                            India vs USA T20 World cup Match Score: कैसा होगा मौसम

                                                                                            भारत और यूएसए मैच वाले दिन मुंबई में मौसम साफ रहने की उम्मीद है और बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान करीब 28 से 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा और नमी भी सामान्य रहेगी। ऐसे में मुकाबला बिना किसी रुकावट के आराम से खेला जा सकेगा।

                                                                                              FEBRUARY 07, 2026 / 6:12 PM IST

                                                                                              IND vs USA T20 World Cup Match Live Score: कहां पर देखें लाइव एक्शन

                                                                                              भारत बनाम यूएसए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच होने वाले मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग शनिवार को JioHotstar के ऐप और वेबसाइट पर देखी जा सकेगी।

                                                                                                FEBRUARY 07, 2026 / 6:06 PM IST

                                                                                                India vs USA T20 World cup Match Score: अभिषेक-सूर्या पर होगी नजर

                                                                                                टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम मजबूत नजर आ रही है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज में भारतीय टीम बेहतरीन प्रदर्शन किया था। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दूबे और ईशान किशन जैसे खिलाड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था।

                                                                                                  FEBRUARY 07, 2026 / 6:00 PM IST

                                                                                                  IND vs USA T20 World Cup Match Live Score: कब खेला जाएगा मुकाबला

                                                                                                  इंडिया और यूएसए के बीच T20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला शनिवार, 7 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मैच शाम 7:00 बजे IST से शुरू होगा। मैच का टॉस शाम 6:30 बजे होगा।

                                                                                                    FEBRUARY 07, 2026 / 5:55 PM IST

                                                                                                    India vs USA T20 World cup Match Score: यूएसए की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                                    मोनांक पटेल (कप्तान ), आंद्रिस गौस, सैतेजा मुक्कमल्ला, शायन जहांगीर, मिलिंद कुमार, हरमीत सिंह, शुभम रंजने, संजय कृष्णमूर्ति, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वैन शाकविक, सौरभ नेत्रवलकर

                                                                                                      FEBRUARY 07, 2026 / 5:54 PM IST

                                                                                                      IND vs USA T20 World Cup Match Live Score: भारत की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                                      अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती

                                                                                                        FEBRUARY 07, 2026 / 5:53 PM IST

                                                                                                        India vs USA T20 World cup Match Score: यूएसए की पूरी टीम

                                                                                                        मोनंक पटेल (कप्तान), जेसी सिंह, एंड्रीज गौस, शेहान जयसूर्या, मिलिंद कुमार, शायन जहांगीर, सैतेजा मुक्कामाला, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, नॉस्टुश केंजीगे, शैडली वैन शल्कविक, सौरभ नेत्रवलकर, अली खान, मोहम्मद मोहसिन, शुभम रंजने

                                                                                                          FEBRUARY 07, 2026 / 5:52 PM IST

                                                                                                          IND vs USA T20 World Cup Match Live Score: भारत की पूरी टीम

                                                                                                          सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज

                                                                                                            FEBRUARY 07, 2026 / 5:51 PM IST

                                                                                                            नमस्कार

                                                                                                            मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और यूएसए के बीच मुकाबले की पल-पल की अपडेट के लिए बने रहे हमारे साथ