डेब्यू करते ही ICC रैंकिग में छाए वैभव सूर्यवंशी, रॉकेट की तरह लगाई छलांग...जानें किस नंबर पर पहुंचे

Vaibhav Sooryavanshi: जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद वैभव सूर्यवंशी ने आईसीसी टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में 230 स्थान की बड़ी छलांग लगाकर 48वां स्थान पर पहुंच गए है। वहीं, शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के डेरिल मिशेल को पीछे छोड़ते हुए वनडे बल्लेबाजों की आईसीसी रैंकिंग में नंबर-1 स्थान हासिल कर लिया है

अपडेटेड Jul 29, 2026 पर 3:17 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
जिम्बाब्वे दौरे पर वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 151 रन बनाए

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार प्रदर्शन का बड़ा फायदा मिला है। वैभव को ICC की मेंस T20I बैटिंग रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजों की रैंकिंग में वैभव 230 स्थान की लंबी छलांग लगाकर 48वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने एक बार फिर वनडे बल्लेबाजों की आईसीसी रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर लिया है। गिल ने वनडे रैंकिंग में न्यूजीलैंड के डेरिल मिशेल को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान अपने नाम किया है। मिशेल इसी साल जनवरी से इस रैंकिंग में पहले स्थान पर बने हुए थे।

आईसीसी के मुताबिक, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच हाल ही में खेली गई वनडे सीरीज के बाद बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

जिम्बाब्वे के खिलाफ वैभव का प्रदर्शन


जिम्बाब्वे दौरे पर वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 151 रन बनाए। वैभव ने दो फिफ्टी भी लगाई। इस दमदार प्रदर्शन का फायदा आईसीसी रैंकिंग में भी मिला और 15 वर्षीय बल्लेबाज 230 स्थान की बड़ी छलांग लगाकर 48वें नंबर पर पहुंच गए। वैभव सूर्यवंशी की मौजूदा रेटिंग 536 अंक है, जो भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाजों से अभी काफी कम है।वहीं, टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारत के ईशान किशन 910 रेटिंग अंकों के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर मौजूद साहिबजादा फरहान उनसे काफी पीछे हैं।

श्रेयस अय्यर ने 24वें स्थान पर

आईसीसी की नई टी20 रैंकिंग में तिलक वर्मा को दो स्थान का फायदा हुआ है और वह अब छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं, भारतीय टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर सात स्थान की छलांग लगाकर 24वें स्थान पर आ गए हैं। गेंदबाजों की रैंकिंग में रवि बिश्नोई ने 31 पायदान की बड़ी बढ़त हासिल करते हुए 41वां स्थान हासिल किया है। दूसरी ओर, चोट की वजह से जिम्बाब्वे दौरे से बाहर रहे वरुण चक्रवर्ती तीन स्थान नीचे खिसक गए हैं, लेकिन वह अब भी शीर्ष-10 गेंदबाजों में शामिल हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।