ICC प्लेयर ऑफ द मंथ की रेस में भारत के दो दिग्गज क्रिकेटर, संजू सैमसन के अलावा ये खिलाड़ी भी शामिल

ICC Player of the Month: भारत के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइजन को मार्च 2026 के आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है

अपडेटेड Apr 06, 2026 पर 4:59 PM
Story continues below Advertisement
संजू सैमसन ने टूर्नामेंट के अहम मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया को खिताब बचाने में बड़ी भूमिका निभाई थी

आईसीसी ने मार्च 2026 के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड के नॉमिनेशन की घोषणा कर दी है। आईसीसी के प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड के नॉमिनेशन में दो भारतीय और एक दक्षिण अफ्रीका का खिलाड़ी शामिल हैं। वर्ल्ड कप में शानदार खेल दिखाने वाले भारत के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है। इनके साथ दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइज़न भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

वहीं महिलाओं की कैटेगरी में न्यूजीलैंड की कप्तान अमेलिया केर, ऑस्ट्रेलिया की अनुभवी बैटर बेथ मूनी और साउथ अफ्रीका की पेसर अयाबोंगा खाका को नॉमिनेट किया गया है। आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड तीनों खिलाड़ियों में से एक ही खिलाड़ी को मिलेगा।

वर्ल्ड कप में संजू का प्रदर्शन


भारत के स्टार ओपनर बल्लेबाज संजू सैमसन ने टूर्नामेंट के अहम मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया को खिताब बचाने में बड़ी भूमिका निभाई। उन्होंने कोलकाता में वेस्ट इंडीज के खिलाफ अहम मैच में नाबाद 97 रन बनाए, इसके बाद मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल और अहमदाबाद में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ फाइनल में 89-89 रन की शानदार पारियां खेलीं, जिससे टीम को जीत दिलाने में मदद मिली।

जसप्रीत बुमराह

भारत के दिग्गज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई और वर्ल्ड कप के मुकाबलों में बुमराह ने करीब 12 की औसत से 7 विकेट अपने नाम किए। फाइनल में उनका 4 विकेट लेकर 15 रन देने वाला शानदार प्रदर्शन मैच जिताने वाला साबित हुआ। वह सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में वरुण चक्रवर्ती के साथ बराबरी पर रहे, हालांकि स्पिनर का इकॉनमी रेट ज्यादा होने के कारण उनका प्रभाव थोड़ा कम नजर आया।

कॉनर एस्टरहुइजन

दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइजन भी पुरुष वर्ग में तीसरे नॉमिनी रहे। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-2 से जीती गई टी20 सीरीज़ में शानदार प्रदर्शन किया, जहां उन्होंने 50 की औसत और करीब 146 के स्ट्राइक रेट से 200 रन बनाए। उनके बेहतरीन खेल के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया और इसी प्रदर्शन के दम पर वे आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में 39वें स्थान तक पहुंच गए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।