Get App

Arshdeep Singh: वर्ल्ड कप जीत के बाद अर्शदीप सिंह को ICC से क्यों मिली सजा, फाइनल में की थी ये बड़ी गलती

Arshdeep Singh: टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल और भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के बीच नोक-झोंक देखने को मिली थी। फाइनल मुकाबले के दौरान अर्शदीप का एक थ्रो डेरिल मिचेल को लगा था। वहीं अब आईसीसी ने अर्शदीप सिंह पर एक्शन लिया है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Mar 10, 2026 पर 5:58 PM
Arshdeep Singh: वर्ल्ड कप जीत के बाद अर्शदीप सिंह को ICC से क्यों मिली सजा, फाइनल में की थी ये बड़ी गलती
अर्शदीप ने जुर्माने को स्वीकार कर लिया है

टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल और भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के बीच नोक-झोंक देखने को मिली थी। फाइनल मुकाबले के दौरान अर्शदीप सिंह का एक थ्रो डेरिल मिचेल को लगी थी, जिसके बाद वह काफी गुस्से में नजर आ रहे थे। वहीं अब आईसीसी ने अर्शदीप सिंह पर एक्शन लिया है। आईसीसी ने इस मुकाबले के दौरान अर्शदीप सिंह पर लेवल-1 कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है। इसके साथ नियम तोड़ने के मामले में मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया है।

आईसीसी ने लिया एक्शन

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने मंगलवार को जारी अपनी आधिकारिक प्रेस रिलीज में बताया कि अर्शदीप सिंह को खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए बनाए गए ICC कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.9 का उल्लंघन करते हुए पाया गया। यह नियम इंटरनेशनल मैच के दौरान किसी खिलाड़ी की ओर या उसके पास गलत या खतरनाक तरीके से गेंद या क्रिकेट से जुड़ा कोई अन्य सामान फेंकने से संबंधित है। जुर्माने के साथ-साथ अर्शदीप सिंह के अनुशासन रिकॉर्ड में एक डिमेरिट प्वाइंट भी जोड़ा गया है। पिछले 24 महीनों में यह उनकी पहली गलती मानी गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें