'बांग्लादेश ने फैलाया झूठ...', T20 वर्ल्ड कप में सुरक्षा दावों पर ICC ने BCB जमकर लताड़ा

बांग्लादेश के खेल एडवाइजर आसिफ नजरुल ने सोमवार को दावा किया था कि, BCB को आईसीसी की सुरक्षा टीम की ओर से एक पत्र मिला है, जिसमें ये कहा गया कि पुरुष क्रिकेट टीम को टूर्नामेंट के लिए भारत नहीं जाना चाहिए। हालांकि ICC ने इस दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया है।

अपडेटेड Jan 12, 2026 पर 9:01 PM
Story continues below Advertisement
बांग्लादेश को लीग स्टेज में भारत में चार मैच खेलने हैं

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट का आयोजन 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक भारत और श्रीलंका में किया जा रहा है। वहीं बांग्लादेश बोर्ड ने आईसीसी से बांग्लादेश के मैच भारत के बाहर श्रीलंका में कराने की मांग की है। वहीं इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने साफ कहा कि उनकी सिक्योरिटी टीम ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को भारत में होने वाले 2026 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई लेटर नहीं लिखा है।

बांग्लादेश के खेल एडवाइजर आसिफ नजरुल ने सोमवार को दावा किया था कि, BCB को आईसीसी की सुरक्षा टीम की ओर से एक पत्र मिला है, जिसमें ये कहा गया कि पुरुष क्रिकेट टीम को टूर्नामेंट के लिए भारत नहीं जाना चाहिए। हालांकि ICC ने इस दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया है।

आईसीसी ने इन दावों को बताया गलत


आईसीसी से जुड़े सूत्रों ने इन सभी दावों को गलत बताया और कहा है कि आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर एक आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा। बांग्लादेश सरकार के खेल एडवाइजर आसिफ नजरुल ने दावा किया था कि ICC की सुरक्षा टीम ने जवाब में कहा कि अगर मुस्तफिजुर रहमान टीम में शामिल होते हैं। बांग्लादेश के फैंस जर्सी पहनकर स्टेडियम के बाहर दिखते हैं, तो खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ानी पड़ सकती है। लेकिन ICC सूत्रों ने साफ किया है कि इस तरह की कोई आधिकारिक चेतावनी या निर्देश नहीं दिया गया है।

ICC को भेजे दो पत्र

ESPN के मुताबिक नजरुल ने सोमवार को कहा, “हमने ICC को दो पत्र भेजे थे, जिसके बाद ICC की सिक्योरिटी टीम की ओर से हमें एक पत्र मिला।” उन्होंने दावा किया कि उस पत्र में कहा गया है कि "उन्होंने कहा है कि अगर तीन चीजें होती हैं, तो (भारत में) बांग्लादेश टीम का सिक्योरिटी खतरा बढ़ जाएगा। एक, अगर मुस्तफिजुर रहमान बांग्लादेश टीम में शामिल होते हैं। दो, अगर बांग्लादेश टीम के सपोर्टर बांग्लादेश की नेशनल जर्सी पहनकर घूमते हैं, जो हमारी नेशनल जर्सी है। तीन, जैसे-जैसे बांग्लादेश चुनाव पास आएंगे, बांग्लादेश टीम का सिक्योरिटी खतरा बढ़ जाएगा।"

रहमान को केकेआर ने किया रिलीज

बांग्लादेश की पुरुष क्रिकेट टीम ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत न जाने का फैसला किया है। ये निर्णय आईपीएल 2026 सीजन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के मुस्तफिजुर रहमान को समय से पहले रिलीज किए जाने के बाद लिया गया। बांग्लादेश टीम का मानना है कि इन हालातों में टूर्नामेंट के लिए भारत आना ठीक नहीं होगा, इसलिए उन्होंने 2026 टी20 वर्ल्ड कप से दूरी बनाने का फैसला किया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अनुसार यह फैसला पूरी तरह सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखकर लिया गया है।

बांग्लादेश को लीग स्टेज में भारत में चार मैच खेलने हैं। इनमें से तीन मैच कोलकाता में होंगे, जिसमें 7 फरवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ, 9 फरवरी को इटली के खिलाफ और 14 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ। वहीं चौथा मुकाबला 17 फरवरी को मुंबई में नेपाल के खिलाफ खेला जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।