T20 World Cup: ICC से बांग्लादेश को करारा झटका, भारत से मैच हटाने की मांग खारिज; 'खेलना होगा या गंवाने होंगे अंक'

T20 World Cup-Bangladesh: मुस्तफिजुर के कोलकाता नाइट राइडर्स से रिलीज किए जाने से BCB बेहद नाराज है। अपनी नाराजगी जताते हुए बांग्लादेश ने अपने देश में IPL के प्रसारण पर प्रतिबंध लगाने का भी फैसला किया है

अपडेटेड Jan 07, 2026 पर 10:04 AM
Story continues below Advertisement
टी20 वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी संयुक्त रूप से भारत और श्रीलंका कर रहे है

T20 World Cup: भारत और बांग्लादेश के बीच बढ़ते कूटनीतिक तनाव के बीच क्रिकेट की दुनिया से बड़ी खबर आ रही है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की उस मांग को सिरे से खारिज कर दिया है। हालांकि, फिलहाल दोनों ही बोर्डों ICC और BCB ने इस पर कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की है। बता दें कि बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर अपने टी20 वर्ल्ड कप मैच भारत से श्रीलंका शिफ्ट करने का अनुरोध किया था।

खेलें या गंवाएं अंक, ICC का सख्त रुख

मंगलवार को हुई एक वर्चुअल बैठक में जय शाह के नेतृत्व वाली ICC ने बांग्लादेश को दो टूक जवाब दिया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्डने गुहार लगाई थी कि उनके मैच कोलकाता से हटाकर श्रीलंका स्थानांतरित कर दिए जाएं, जिसे ICC ने नामंजूर कर दिया। समाचार एजेंसी ANI के सूत्रों के अनुसार, ICC ने स्पष्ट किया है कि बांग्लादेश की टीम को वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत की यात्रा करनी ही होगी। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो उन्हें अपने मैचों के अंक गंवाने पड़ेंगे और विपक्षी टीम को विजेता घोषित कर दिया जाएगा।


मुस्तफिजुर के IPL बैन से बढ़ा विवाद

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की नाराजगी केवल सुरक्षा को लेकर नहीं है, बल्कि इसके पीछे दोनों देशों के बीच के हालिया घटनाक्रम है। दरअसल कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) द्वारा मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज किए जाने से BCB बेहद नाराज है। अपनी नाराजगी जताते हुए बांग्लादेश ने अपने देश में IPL के प्रसारण पर प्रतिबंध लगाने का भी फैसला किया है।

कोलकाता में होने है बांग्लादेश के मैच

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी संयुक्त रूप से भारत और श्रीलंका कर रहे है। बांग्लादेश के शुरुआती मैच काफी महत्वपूर्ण है। बांग्लादेश ग्रुप C में है और उसे अपने शुरुआती तीन मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेलने हैं। 7 फरवरी को वेस्टइंडीज, 9 फरवरी को इटली और 14 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ। ग्रुप चरण का आखिरी मैच मुंबई में नेपाल के खिलाफ खेला जाना है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।