ICC T20 World Cup: वर्ल्ड कप से बाहर हुआ बांग्लादेश, अब ये टीम लेगी जगह...जानें ये अपडेट

ICC T20 World Cup: ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने को लेकर बांग्लादेश और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के बीच टकराव बढ़ गया है। बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है। गुरुवार को ढाका में बीसीबी और बांग्लादेश सरकार की बैठक हुई जिसमें फैसला लिया गया कि बांग्लादेश क्रिकेट टीम भारत में टी20 वर्ल्ड कप मैच नहीं खेलेगी

अपडेटेड Jan 22, 2026 पर 4:53 PM
Story continues below Advertisement
बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है।

बांग्लादेश क्रिकेट टीम ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं लेगी। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि मौजूदा हालात में टीम भारत नहीं जाएगी। BCB अधिकारियों, नेशनल टीम के क्रिकेटरों और अंतरिम सरकार के खेल सलाहकार की एक अहम मीटिंग के बाद, बांग्लादेश ने अपने रुख पर अड़े रहने का फैसला किया है, भले ही इसका नतीजा ग्लोबल टूर्नामेंट का बॉयकॉट हो।

अब इस टीम की होगी एंट्री

जानकारी के मुताबिक, अब आईसीसी बांग्लादेश के बदले स्कॉटलैंड को टी20 वर्ल्ड कप में मौका देगी। बांग्लादेश के वर्ल्ड कप से हटने के बाद स्कॉटलैंड मिलना लगभम तय इै। हालियो मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि स्कॉटलैंड को रैंकिंग के आधार पर वर्ल्ड कप में मौका दिया जा सकता है। जैसा कि 2009 में जिम्बाब्वे के हटने पर हुआ था।


बांग्लादेश की यह मांग इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के उस बयान के एक दिन बाद सामने आई, जिसमें कहा गया था कि T20 वर्ल्ड कप अपने तय शेड्यूल के अनुसार ही खेला जाएगा। साथ ही बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) की वेन्यू को भारत से श्रीलंका बदलने की मांग भी खारिज कर दी गई। सूत्रों के मुताबिक, इंडिया टुडे को बताया गया कि बांग्लादेश को अपनी सरकार से बात करने और भारत में खेलने को लेकर फैसला बदलने के लिए एक दिन का समय दिया गया था।

ICC ने दिया था अल्टीमेटम

इस अल्टीमेटम के बावजूद BCB ने साफ कहा कि खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर उनकी पुरानी चिंताओं का अब तक संतोषजनक समाधान नहीं हुआ है। बातचीत के बाद खेल सलाहकार आसिफ नज़रुल ने कड़ा बयान देते हुए ICC पर बांग्लादेश के साथ सही व्यवहार न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ICC ने उनके साथ न्याय नहीं किया है और यह मामला सिर्फ क्रिकेट की जिम्मेदारियों से कहीं बड़ा है। नज़रुल ने साफ कहा कि बांग्लादेश किसी दबाव में नहीं झुकेगा और खिलाड़ियों की सुरक्षा से किसी भी हालत में समझौता नहीं किया जा सकता, भले ही इसके लिए वर्ल्ड कप न खेलना पड़े।

खबर अपडेट हो रही है...

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।