बांग्लादेश क्रिकेट टीम ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं लेगी। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि मौजूदा हालात में टीम भारत नहीं जाएगी। BCB अधिकारियों, नेशनल टीम के क्रिकेटरों और अंतरिम सरकार के खेल सलाहकार की एक अहम मीटिंग के बाद, बांग्लादेश ने अपने रुख पर अड़े रहने का फैसला किया है, भले ही इसका नतीजा ग्लोबल टूर्नामेंट का बॉयकॉट हो।
