IND U19 vs BAN U19: आईसीसी मेंस अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में आज का मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला बुलावायो के क्वींस क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। वहीं ये मुकाबला काफी सुर्खियों में रहा है। भारत और बांग्लादेश के बीच टॉस के दौरान भारत के अंडर-19 कप्तान आयुष म्हात्रे ने बांग्लादेश के स्टैंड-इन कप्तान जवाद अबरार से हाथ मिलाने से परहेज किया है। इस मैच में बांग्लादेश के नियमित कप्तान मोहम्मद अजीज़ुल हकीम तमीम की तबीयत ठीक नहीं थी, इसलिए टॉस के लिए उनकी जगह टीम के उपकप्तान जवाद अबरार मैदान पर उतरे थे।
वहीं टॉस के बाद जब दोनों कप्तान जब एक-दूसरे के आस-पास से गुजरे तो दोनों के बीच न कोई बातचीत हुई और ना ही हाथ मिलाया। मुकाबले में भारत ने अपनी पिछली मैच वाली टीम में कोई बदलाव नहीं किया, जबकि बांग्लादेश इस टूर्नामेंट में अपना पहला मैच खेल रहा था।
बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम अब तक 39 ओवर में 6 विकेट खोकर 192 रन बना ली है। वहीं बारिश की वजह से मैच को रोक दिया गया है। मैदान को कवर्स से ढक दिया गया है। आरएस अंबरीश 4 रन और अभिज्ञान कुंडू 63 रन बनाकर खेल रहे हैं।
बांग्लादेश ने वेन्यू में शिफ्ट करने का अनुरोध
हैंडशेक को लेकर ये मामला ऐसे समय सामने आया है, जब भारत और बांग्लादेश के बीच राजनीतिक तनाव की चर्चा चल रही है। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की खबरों के बाद माहौल और संवेदनशील हो गया। इसी को ध्यान में रखते हुए BCCI के निर्देश पर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने अपने तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को टीम से रिलीज कर दिया था। वहीं इसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा कारणों की वजह से भारत में आकर टी20 वर्ल्ड कप खेलने से मना कर दिया। बांग्लादेश ने आईसीसी को पत्र लिखकर अपने सभी मैच भारत की जगब श्रीलंका में शिफ्ट करने का अनुरोध किया है। वहीं आईसीसी की ओर से इस पर अभी कोई रिएक्शन नहीं आया है। फिलहाल बांग्लादेश के सभी T20 वर्ल्ड कप मैच भारत में ही तय किए गए हैं।
भारत और बांग्लादेश की प्लेइंग 11
भारत की प्लेइंग 11 U19: आयुष म्हात्रे (c), वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (w), कनिष्क चौहान, हरवंश पंगालिया, RS अंबरीश, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, खिलन पटेल।
बांग्लादेश की प्लेइंग 11 U19: MD रिफ़त बेग, जवाद अबरार, Md अजीज़ुल हकीम तमीम (c), कलाम सिद्दीकी अलीन, Md रिजान हुसैन, Md फरीद हसन फैसल (w), Md समीउन बसीर रतुल, शेख पैवेज जिबोन, अल फहाद, साद इस्लाम रजीन, इकबाल हुसैन इमोन।