Get App

ICC U19 World Cup: भारत-बांग्लादेश के कप्तानों ने नहीं मिलाया हाथ, टॉस के वक्त गर्म हुआ माहौल

IND U19 vs BAN U19: आईसीसी मेंस अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और बांग्लादेश के बीच टॉस के दौरान भारत के कप्तान आयुष म्हात्रे ने बांग्लादेश के स्टैंड-इन कप्तान जवाद अबरार से हाथ नहीं मिलाया। ये मुकाबला बुलावायो के क्वींस क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 17, 2026 पर 4:55 PM
ICC U19 World Cup: भारत-बांग्लादेश के कप्तानों ने नहीं मिलाया हाथ, टॉस के वक्त गर्म हुआ माहौल
मुकाबले में भारत ने अपनी पिछली मैच वाली टीम में कोई बदलाव नहीं किया

IND U19 vs BAN U19: आईसीसी मेंस अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में आज का मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला बुलावायो के क्वींस क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। वहीं ये मुकाबला काफी सुर्खियों में रहा है। भारत और बांग्लादेश के बीच टॉस के दौरान भारत के अंडर-19 कप्तान आयुष म्हात्रे ने बांग्लादेश के स्टैंड-इन कप्तान जवाद अबरार से हाथ मिलाने से परहेज किया है। इस मैच में बांग्लादेश के नियमित कप्तान मोहम्मद अजीज़ुल हकीम तमीम की तबीयत ठीक नहीं थी, इसलिए टॉस के लिए उनकी जगह टीम के उपकप्तान जवाद अबरार मैदान पर उतरे थे।

वहीं टॉस के बाद जब दोनों कप्तान जब एक-दूसरे के आस-पास से गुजरे तो दोनों के बीच न कोई बातचीत हुई और ना ही हाथ मिलाया। मुकाबले में भारत ने अपनी पिछली मैच वाली टीम में कोई बदलाव नहीं किया, जबकि बांग्लादेश इस टूर्नामेंट में अपना पहला मैच खेल रहा था।

बारिश की वजह से रुका मैच

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम अब तक 39 ओवर में 6 विकेट खोकर 192 रन बना ली है। वहीं बारिश की वजह से मैच को रोक दिया गया है। मैदान को कवर्स से ढक दिया गया है। आरएस अंबरीश 4 रन और अभिज्ञान कुंडू 63 रन बनाकर खेल रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें