Get App

T20 WC 2026: 'हम उड़ान भरने के लिए तैयार हैं', आइसलैंड क्रिकेट ने पाकिस्तानी टीम को किया ट्रोल

T20 WC 2026: इन सब विवादों के बीच आइसलैंड क्रिकेट ने इस पूरे मामले पर मजाकिया अंदाज में अपना रिएक्शन दिया है। आइसलैंड क्रिकेट का ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम भाग लेगी या नहीं इस पर अभी संशय बरकरार है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 28, 2026 पर 5:31 PM
T20 WC 2026: 'हम उड़ान भरने के लिए तैयार हैं', आइसलैंड क्रिकेट ने पाकिस्तानी टीम को किया ट्रोल
आइसलैंड क्रिकेट ने PCB से जल्द फैसला लेने की अपील भी की

टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की नौटंकी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम भाग लेगी या नहीं इस पर अभी संशय बरकरार है। पाकिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप में खेलेगी या नहीं इस पर शुक्रवार को फैसला लिया जा सकता है। टी20 वर्ल्ड कप बाहर हुए बांग्लादेश टीम के समर्थन में पाकिस्तान ने टूर्नामेंट से हटने की धमकी दिया है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात के बाद पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ने कहा कि बोर्ड टी20 वर्ल्ड कप में खेलने पर अंतिम फैसला शुक्रवार या अगले सोमवार तक करेगा।

इन सब विवादों के बीच आइसलैंड क्रिकेट ने इस पूरे मामले पर मजाकिया अंदाज में अपना रिएक्शन दिया है। आइसलैंड क्रिकेट का ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आइसलैंड क्रिकेट ने किया मजाकिया पोस्ट

बुधवार को X पर पोस्ट करते हुए आइसलैंड क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि अगर पाकिस्तान टूर्नामेंट से हटता है, तो आइसलैंड की टीम खेलने के लिए तैयार है। आइसलैंड क्रिकेट ने PCB से जल्द फैसला लेने की अपील भी की, जिसमें शामिल लॉजिस्टिक चुनौतियों पर जोर दिया गया। आइसलैंड क्रिकेट ने लिखा, “हमें सच में पाकिस्तान से टी20 वर्ल्ड कप में अपनी हिस्सेदारी पर जल्द फैसला लेने की जरूरत है।। अगर वे 2 फरवरी को टूर्नामेंट से हटते हैं, तो हम तुरंत रवाना होने के लिए तैयार हैं। लेकिन 7 फरवरी तक सही समय पर कोलंबो पहुंचना फ्लाइट शेड्यूल के लिहाज से एक बड़ी लॉजिस्टिक चुनौती है।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें