T20 विश्व कप से बाहर हुआ बांग्लादेश तो किस टीम की होगी एंट्री! ICC के अल्टीमेटम के बाद आई ये खबर

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप खेलेने को लेकर आईसीसी ने बांग्लादेश को अल्टीमेटम दे दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक,आईसीसी ने बांग्लादेश बोर्ड को 21 जनवरी तक अपना अंतिम फैसला बताने का समय दिया गया है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि अगर बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होता है, तो उसकी जगह किस टीम को मौका मिलेगा।

अपडेटेड Jan 19, 2026 पर 4:59 PM
Story continues below Advertisement
ढाका में हुई बैठक के दौरान आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को अंतिम तारीख बता दी है

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत होने में अब एक महीने से भी कम का समय बचा हुआ है। वहीं टूर्नामेंट को लेकर अब तक बांग्लादेश का ड्रामा खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। बांग्लादेश ने भारत में सुरक्षा कारणों की वजह खेलने से मना कर दिया और आईसीसी को पत्र लिखकर वेन्यू को बदलने की मांग की। वहीं इस पर आईसीसी की ओर से कोई जवाब नहीं मिला तो फिर बांग्लादेश ने ग्रुप बदलने की मांग करने लगा। वहीं इंटरनेशलन क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने साफ कर दिया है कि इतने आखिरी समय पर किसी तरह का बदलाव संभव नहीं है।

अब आईसीसी ने बांग्लादेश को अल्टीमेटम दे दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक,आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को 21 जनवरी तक अपना अंतिम फैसला बताने का समय दिया गया है। अगर बांग्लादेश भारत आने को तैयार नहीं होता है तो बांग्लादेश टीम को टूर्नामेंट से बाहर किया जा सकता है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि अगर बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो जाता है तो उसकी जगह कौन सी टीम कौ मौका मिल सकता है।

किस टीम को मिल सकता है मौका


ESPNcricinfo की रिपोर्ट के अनुसार, ढाका में हुई बैठक के दौरान आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को अंतिम तारीख बता दी है। अगर तय समय तक सहमति नहीं बनती और बांग्लादेश टूर्नामेंट से बाहर होता है, तो उसकी जगह स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम को मौका दिया जा सकता है, हालांकि इस पर अभी अंतिम मुहर नहीं लगी है। शनिवार को हुई बैठक में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने बांग्लादेश को आयरलैंड से अदला-बदली करने के सुझाव को भी नामंजूर कर दिया। भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले इस टूर्नामेंट के शुरू होने में अब केवल तीन हफ्ते ही बचे हैं। आईसीसी ने साफ कहा कि टूर्नामेंट के शेड्यूल में किसी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा।

कौन सी टीम हो सकती है शामिल

रिपोर्ट में बातचीत से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, अब पूरा फैसला बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के हाथ में है। अगर बोर्ड टीम को भारत भेजने से मना करता है, तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद किसी दूसरी टीम को टूर्नामेंट में शामिल करने का ऐलान कर सकती है। मौजूदा अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग को देखते हुए स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम को बांग्लादेश के संभावित ऑप्शन के रूप में सबसे आगे माना जा रहा है।

क्या है बांग्लादेश का शेड्युल

मौजूदा कार्यक्रम के अनुसार बांग्लादेश को ग्रुप C में इटली, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और नेपाल के साथ रखा गया है। तय योजना के तहत बांग्लादेश अपना पहला मैच 7 फरवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद टीम वहीं दो और ग्रुप मुकाबले खेलेगी और फिर मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अपना आखिरी ग्रुप मैच खेलेगी। हालांकि पिछले तीन हफ्तों से लगातार बातचीत चल रही है, लेकिन अब तक कोई हल नहीं निकल पाया है, जबकि टूर्नामेंट का पहला मैच नजदीक आता जा रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।