पाकिस्तान की जगह बांग्लादेश खेलेगा टी20 वर्ल्ड कप? जानें क्या है ICC का नया प्लान

T20 World Cup: ICC बांग्लादेश को फिर से टूर्नामेंट में शामिल कर सकता है। इसका फैसला काफी हद तक पाकिस्तान के रुख पर निर्भर करता है। खबर है कि अगर पाकिस्तान टी20 विश्व कप से बाहर होने का ऐलान करता है तो पाकिस्तान की जगह बांग्लादेश को शामिल किया जा सकता है

अपडेटेड Jan 27, 2026 पर 2:51 PM
Story continues below Advertisement
बांग्लादेश के समर्थन में पाकिस्तान बोर्ड वर्ल्ड कप का बहिष्कार करने पर विचार कर रहा है

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की नौटंकी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम भाग लेगी या नहीं इस पर अभी संशय बरकरार है। वहीं इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने शनिवार को ऐलान किया कि बांग्लादेश को वर्ल्ड कप टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत आने से इनकार कर दिया था। इसी वजह से आईसीसी को आखिरकार यह कड़ा फैसला लेना पड़ा। वहीं अब बांग्लादेश को लेकर बड़ी खबर आ रही है।

यह पूरा मामला अब एक नए मोड़ पर आ गया है। ICC बांग्लादेश को फिर से टूर्नामेंट में शामिल कर सकता है। इसका फैसला काफी हद तक पाकिस्तान के रुख पर निर्भर करता है। खबर है कि अगर पाकिस्तान टी20 विश्व कप से बाहर होने का ऐलान करता है तो पाकिस्तान की जगह बांग्लादेश को शामिल किया जा सकता है।

पाकिस्तान के ने खेलने पर किसे होगा फायदा


बांग्लादेश के समर्थन में पाकिस्तान बोर्ड वर्ल्ड कप का बहिष्कार करने पर विचार कर रहा है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, "अगर पाकिस्तान ये कदम उठाता है, तो ICC बांग्लादेश को रिप्लेसमेंट टीम के तौर पर सबसे पहले मौका दे सकता है।" रिपोर्ट में एक अधिकारी के हवाले से बताया गया कि, "अगर पाकिस्तान टूर्नामेंट से हटने का फैसला करता है, तो बांग्लादेश को ग्रुप A में उसकी जगह शामिल किया जाएगा। इस स्थिति में बांग्लादेश को अपनी पहले की मांग के अनुसार श्रीलंका में अपने सभी मैच खेलने की अनुमति दी जा सकती है, जिसमें लॉजिस्टिक से जुड़ी चुनौतियां सीमित रहेंगी।"

पाकिस्तान ने बांग्लादेश का किया था समर्थन

पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। वहीं टीम टीम टूर्नामेंट के लिए खेलेगी या नहीं, इस पर अब तक कोई आधिकारिक फैसला नहीं हुआ है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन और देश के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ICC द्वारा बांग्लादेश को बाहर करने के फैसले को “अन्याय” बताया। उन्होंने कहा कि कोई भी अंतिम फैसला लेने से पहले वह प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से सलाह लेंगे। पाकिस्तान ही अकेला देश था जिसने बांग्लादेश की भारत के खिलाफ मैच किसी दूसरी जगह शिफ्ट कराने की मांग का समर्थन किया था, लेकिन ICC ने सुरक्षा जांच और व्यवस्था से जुड़ी दिक्कतों का हवाला देकर इस मांग को पहले ही खारिज कर दिया था।

समझौते का होगा उल्लंघन

नकवी ने कहा कि इस मामले पर शुक्रवार या अगले सोमवार तक फैसला कर लिया जाएगा, जिससे दूसरी टीम को तैयारी के लिए बहुत कम समय मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसा करने पर PCB, BCCI और ICC के बीच हुए समझौते का उल्लंघन माना जाएगा। एक अधिकारी के मुताबिक, PCB की मांग पर ही भारतीय और पाकिस्तानी बोर्ड के बीच हाइब्रिड मॉडल पर सहमति बनी थी। अब टूर्नामेंट न खेलना उस डील को तोड़ने जैसा होगा, जिसके लिए PCB ने खुद कोशिश की थी। इस बीच पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड वर्ल्ड कप के लिए यात्रा करने के विकल्प पर भी विचार कर रहा है, लेकिन 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बहिष्कार कर सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।