भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला कल 17 जून को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। धर्मशाला में मिली जीत के बाद भारतीय टीम अब लखनऊ में होने वाले मुकाबले में सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी। वही मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम भी वापसी करना चाहेगी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। दोनों टीमों के बीच मुकाबले की शुरुआत दोपहर 1:30 बजे से होगा। वहीं मुकाबले का टॉस दोपहर 1 बजे होगा। वहीं इस मैच में सबकी नजरें लखनऊ के पिच पर टिकी हुई है। आइए मैच से पहले जानते हैं कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट
पहले मैच में भारत ने बनाई पकड़
धर्मशाला में खेले गए पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने शुरुआत से ही मैच पर पकड़ बनाए रखी और कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। डेब्यू कर रहे गुरनूर बरार और हर्ष दुबे ने गेंदबाजी में प्रभावित करते हुए अहम विकेट हासिल किए। बल्लेबाजी में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम की पारी को मजबूती दी। उनके अलावा केएल राहुल और ईशान किशन ने भी उपयोगी पारियां खेलकर टीम के स्कोर को मजबूत बनाने में योगदान दिया। आगामी बड़े टूर्नामेंटों को ध्यान में रखते हुए भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों ने अपनी दावेदारी मजबूत करने की कोशिश की। वहीं, अफगानिस्तान की ओर से रहमानुल्लाह गुरबाज ने शानदार शतक लगाया था।
भारत-अफगानिस्तान के बीच वनडे हेड-टू-हेड
लखनऊ की पिच हाल के मुकाबलों में गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हुई है। इस मैदान पर बड़े स्कोर बनाना आसान नहीं रहा है और बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। वहीं, गेंदबाजों को यहां की परिस्थितियों से फायदा मिलने की उम्मीद है। बड़े मैदान और अपेक्षाकृत धीमी पिच के कारण बल्लेबाजों के लिए खुलकर शॉट खेलना चुनौतीपूर्ण हो सकता है, जिससे मुकाबले में गेंद और बल्ले के बीच रोचक टक्कर देखने को मिल सकती है।
लखनऊ में होने वाले दूसरे वनडे मैच के दौरान मौसम साफ रहने की संभावना है और बारिश के कारण खेल में किसी तरह की रुकावट आने की उम्मीद नहीं है। लेकिन, खिलाड़ियों को गर्म मौसम का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि दिन के समय तापमान काफी ज्यादा रहने का अनुमान है। शाम होते-होते मौसम थोड़ा राहत भरा हो सकता है, लेकिन गर्मी का असर पूरे मुकाबले के दौरान महसूस किया जा सकता है।
भारत-अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग 11
भारत की संभावित प्लेइंग 11: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार।
अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग 11: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेट कीपर), इब्राहिम जदरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अज़मतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, अल्लाह गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी, मोहम्मद सलीम सफी/बिलाल समी।