IND vs AFG T20i Highlights: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज नई दिल्ली में खेला गया। अफगानिस्तान ने भारत को 157 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने आई भारतीय टीम 3 विकेट खोकर 13.4 ओवर में ही टारगेट हासिल कर लिया। भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया
IND vs AFG T20i Highlights: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 156 रन बनाई। भारत को 157 रन का टारगेट दिया। टारगेट का
IND vs AFG T20i Highlights: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 156 रन बनाई। भारत को 157 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने आई भारतीय टीम 3 विकेट खोकर 13.4 ओवर में ही टारगेट हासिल कर लिया। मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने 82 रनों की शानदार पारी खेली
अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी
157 रन के टारगेट का पीछा करने आई भारतीय टीम को तीसरे ओवर में पहला झटका लगा है। अजमतुल्लाह उमरजई की गेंद पर संजू सैमसन 10 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने पारी को संभाला। 12वें ओवर में राशिद खान की गेंद पर तूफानी पारी खेल रहे अभिषेक शर्मा 32 गेंदों में 82 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक ने ईशान किशन के साथ मिलकर 53 गेंदों में 139 रन की तेज साझेदारी की थी। ईशान किशन 33 गेंदों में 42 रन बनाकर आउट हुए।
भारतीय टीम 14वें ओवर में मुकाबला अपने नाम किया है। श्रेयस अय्यर 8 रन और तिलक वर्मा 3 रन बनाकर नाबाद गए। भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
कैसी थी अफगानिस्तान की पारी
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने आई अफगानिस्तान की टीम को लगातार झटके लग रहे थे। पहले ही ओवर में जसप्रीत बुमराह ने रहमानुल्लाह गुरबाज को पवेलियन का रास्ता दिखाया। वहीं इसके बाद अफगानिस्तान के लगातार विकेट गिर रहे है। इब्राहिम जादरान को 11 रन, सेदिकुल्लाह अटल 13 रन और गुलबदीन नैब 2 पर आउट हुए। वहीं इसके बाद मोहम्मद नबी और अजमतुल्लाह उमरजई ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच 56 गेंदों में 83 रन की अहम साझेदारी हुई। इस साझेदारी को अर्शदीप सिंह ने मोहम्मद नबी 27 गेंदों में 33 रन पर आउट कर तोड़ा।
इसके बाद अफगानिस्तान की ओर से कोई भी बड़ी साझेदारी नहीं हो पाई। अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 156 रन बनाई। अजमतुल्लाह उमरजई ने मुकाबले में फिफ्टी लगाई है। उमरजई 64 रन बनाकर नाबाद गए।
मुकाबले में अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट चटकाए। वहीं जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल को 1-1 विकेट मिला है। अफगानिस्तान के गेंदबाज मोहम्मद नबी को 2 विकेट मिले वहीं अजमतुल्लाह उमरजई ने 1 विकेट चटकाए हैं।