Get App

IND vs AFG: मैदान पर अफगानिस्तान के खिलाड़ी से भिड़े मोहम्मद सिराज? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

भारत और अफगानिस्तान के बीच मुल्लांपुर में खेले गए मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से मात दी है। वहीं अगानिस्तान की पहली पारी में बल्लेबाजी कर रहे रहमत शाह और भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के बीच कहासुनी हो गई। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 08, 2026 पर 9:04 PM
IND vs AFG: मैदान पर अफगानिस्तान के खिलाड़ी से भिड़े मोहम्मद सिराज? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
न्यू चंडीगढ़ में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पारी और 300 रन के बड़े अंतर से जीत हासिल की

भारत और अफगानिस्तान के बीच मुल्लांपुर में एकमात्र टेस्ट मैच खेला गया। मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से मात दी है। वहीं मुकाबले के दौरान मैदान पर खिलाड़ियों के बीच गहमागहमी देखने को मिला। अफगानिस्तान की पहली पारी में बल्लेबाजी कर रहे रहमत शाह और भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के बीच कहासुनी हो गई। उस समय शराफुद्दीन अशरफ पैर की परेशानी के बावजूद रहमत शाह के साथ क्रीज पर मौजूद थे। दोनों खिलाड़ियों के बीच हुई इस बहस ने मैच के दौरान दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

सिराज-रहमत के बीच हुई बहस

अपने साथी बल्लेबाज शराफुद्दीन अशरफ को चोट से जूझते देखकर रहमत शाह काफी सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे थे। इसी दौरान एक गेंद को रोकने के बाद मैदान पर थोड़ी गर्मागर्मी देखने को मिली। मोमोहम्मद सिराज की गेंद को डिफेंड करने के बाद रहमत अपनी क्रीज के अंदर ही मौजूद थे, लेकिन सिराज ने तेजी से गेंद उठाकर स्टंप्स की ओर फेंक दी। सके बाद भी मैदान पर तनाव कम नहीं हुआ। अगली गेंद पर भी रहमत ने अच्छी तरह बचाव किया, जिससे सिराज थोड़े नाराज नजर आए। दोनों के बीच कुछ देर तक बहस हुई और माहौल थोड़ा तनावपूर्ण हो गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें