IND vs AUS: फ्री में कहां देखें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे? एक्शन में होंगे रोहित-कोहली

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों के वनडे सीरीज की शुरुआत 19 अक्टूबर से पर्थ स्टेडियम में होगी। इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली मैदान पर वापसी कर रहे हैं। आइए जानते हैं कब और कहां पर फ्री में देखें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला

अपडेटेड Oct 19, 2025 पर 12:42 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
रोहित और विराट ने आखिरी बार भारत के लिए चैपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच खेले थे

IND vs AUS Live Streaming: भारतीय टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रोमांचक मुकाबले की शुरुआत 19 अक्टूबर से हो रही है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी मैदान पर वापसी कर रही है। रोहित और विराट ने आखिरी बार भारत के लिए चैपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच खेले थे। इस बार वनडे सीरीज में रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को टीम का कप्तान बनाया गया है। वहीं शुभमन गिल की अगुवाई में यह दोनों अनुभवी खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को मजबूत शुरुआत दिलाएंगे। आइए जानते हैं कब और कहां पर देखें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला

ऑस्ट्रेलिया में शामिल नहीं ये खिलाड़ी

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या इस बार टीम में नहीं हैं, इसलिए उनकी गैरमौजूदगी में भारतीय टीम को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। वहीं मिडिल ऑर्डर में भी बल्लेबाजों और तेज गेंदबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। वहीं मेजबान टीम ऑस्ट्रेलिया के पांच अहम खिलाड़ी इस सीरीज का हिस्सा नहीं है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस की गैरमौजूदगी कार्यवाहक कप्तान मिशेल मार्श और टीम प्रबंधन के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है।


दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक वनडे में 152 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें ऑस्ट्रेलिया ने 84 और भारत ने 58 मैच जीते हैं, जबकि 10 मुकाबले बिना नतीजे के समाप्त हुए। हालांकि हालिया प्रदर्शन की बात करें तो पिछले 10 वनडे मैचों में भारत ने 6 बार ऑस्ट्रेलिया पर जीत दर्ज की है, और भारत को 4 मैचों में जीत मिली है।

कब शुरू होगा मुकाबला

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रविवार, 19 अक्टूबर को पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे शुरू होगा, जबकि मुकाबले का टॉस सुबह 8:30 बजे होगा।

कहां पर देखें मुकाबला

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। वहीं, इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप व वेबसाइट पर देखी जा सकेगी। वहीं फ्री में आप इस मुकाबले को डीडी स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं।

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें

भारत की पूरी टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल, यशस्वी जयसवाल

ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कॉनॉली, बेन द्वार्शुइस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मिचेल ओवेन, मैथ्यू रेनशॉ, मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।