India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 19 अक्टूबर को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला पर्थ के पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा। विराट कोहली और रोहित शर्मा उस टूर्नामेंट के बाद पहली बार टीम इंडिया की जर्सी में नजर आएंगे। टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब दोनों खिलाड़ी सिर्फ वनडे प्रारूप में खेल रहे हैं। वहीं इस मैच से शुभमन गिल पहली बार वनडे टीम में कप्तानी कर रहे हैं।
