IND vs AUS Pitch Report: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी20 मैच होबार्ट के बेलेरिव ओवल में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला 2 नवंबर को खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया की टीम इस सीरीज में 1-0 से आगे है। भारत को इस सीरीज में वापसी करने के लिए ये मुकाबला जीतना जरूरी है। बता दें कैनबरा की पहला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया था। मेलबर्न में खेले गए दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4 विकेट से मात दी थी।
इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा और हर्षित राणा को छोड़कर बाकि कोई भी बल्लेबाजी दहाई की आकड़ा नहीं छू पाया था। इस मैच में भारत की टीम के प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव हो सकता है।
टीम में हो सकते हैं ये बदलाव
भारतीय टीम में अगर बदलाव होता है तो रिंकू सिंह और अर्शदीप सिंह भी टीम में शामिल हो सकते हैं। वहीं बाकि के तीन मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड शामिल नहीं किए गए हैं। जोश हेजलवुड केवल दो टी20 मैचों के लिए टीम में शामिल किए गए थे। एशेज मुकाबले के लिए उनको टीम से आराम दिया गया है। वहीं टीम में एडम जम्पा टीम में वापस आ गए हैं, लेकिन उनका खेलना तय नहीं है क्योंकि वह और उनकी पत्नी अभी बच्चे के जन्म का इंतजार कर रहे हैं। वहीं युवा ऑलराउंडर महली बियर्डमैन को भी टीम में शामिल किया गया है और अगले तीन मैचों में से किसी एक में उन्हें डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।
कैसा होगा होबार्ट का मौसम
होबार्ट में तापमान 20 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। मैच के दौरान बारिश की संभावना बहुत कम है और नमी भी ठीक रहेगी। भारत 2012 के बाद पहली बार यहां खेलेगा, इसलिए टीम को मैदान और हालात के मुताबिक जल्दी एडजस्ट करना होगा। रात में बादल रह सकते हैं, जिससे तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। कुल मिलाकर मौसम साफ और मैच के लिए बिलकुल सही रहने वाला है, इसलिए पूरा खेल होने की उम्मीद है।
होबार्ट के बेलेरिव ओवल में टी20 मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 147 रन है। यहां पर शाम के मैचों में आमतौर पर ज्यादा रन बनते हैं क्योंकि उस समय बल्लेबाजी आसान रहती है। कई बार ओस भी असर डालती है, हालांकि टॉस का बहुत बड़ा फर्क नहीं देखा गया है। इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया ने 2024 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ 213 रन भी बनाए थे, हालांकि वह मैच बाद की सीजन में खेला गया था।
तीन मैचों की वनडे सीरीज खत्म होने के बाद अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। पहला मुकाबला 29 अक्टूबर को कैनबरा के मनुका ओवल में बारिश की वजह से रद्द हो गया। वहीं 31 अक्टूबर को मेलबर्न में खेले गए दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4 विकेट से जीत दर्ज की है। वहीं दोनों टीमों के बीच तीसरा मैच 2 नवंबर को होबार्ट, चौथा मुकाबला 6 नवंबर को गोल्ड कोस्ट और पांचवा और आखिरी टी20 मुकाबला 8 नवंबर को ब्रिस्बेन में खेला जाएगा।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया संभावित प्लेइंग 11
भारत की संभावित 11: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रिंकू सिंह/अक्षर पटेल, हर्षित राणा/अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
ऑस्ट्रेलिया की संभावित 11: ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिच ओवेन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट, सीन एबॉट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुह्नमैन