IND vs AUS Live Streaming: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी20 मुकाबला कल, जानें कब और कहां पर देखें मैच

IND vs AUS Live Streaming: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी20 मैच 2 नवंबर को होबार्ट के बेलेरिव ओवल में खेला जाएगा। इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की टीम 1-0 से पीछे है। आइए जानते हैं कब और कहां पर देखें ये मुकाबला

अपडेटेड Nov 01, 2025 पर 10:21 PM
IND vs AUS Live Streaming: कब और कहां पर देखें तीसरा टी20 मुकाबला

IND vs AUS Live Streaming: भारतीय टीम रविवार को होबार्ट के बेलेरिव ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा टी20 मैच खेलेगी। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला 2 नवंबर को खेला जाएगा। पहले दो मैच खेलने के बाद ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड इस मैच का हिस्सा नहीं है। हेजलवुड अब बाकी टी20 मैचों में नहीं खेलेंगे। पिछले मुकाबले में जोश हेजलवुड ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए कुल 4 विकेट चटकाए थे। एशेज सीरीज की तैयारी के लिए उन्हें आराम दिया गया है। इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की टीम 1-0 से पीछे है।

बता दें अब तक दोनों टीम में कुल 2 मुकाबले खेले गए थे। पहला मुकाबला कैनबरा में बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया था। वहीं दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4 विकेट से मात दी है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं कब और कहां पर देखें ये मुकाबला

कैसा था भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला-दूसरा मैच


टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई भारत की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी। भारत की पूरी टीम 18.4 ओवर में 125 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 126 रन का टारगेट दिया। ऑस्ट्रेलिया ने 13.2 ओवर में 6 विकेट खोकर आसानी से 126 के टारगेट को हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4 विकेट से हराया। वहीं पहले मुकाबले में बारिश की वजह से 10 ओवर भी नहीं खेल पाई थी। बारिश की वजह से मैच को रद्द कर दिया गया था।

कहां खेला जाएगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी20 मैच रविवार, 2 नवंबर को खेला जाएगा। ये मुकाबला होबार्ट के बेलेरिव ओवल मैदान में खेला जाएगा।

कब शुरू होगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी20 मैच दोपहर 1:45 बजे (भारतीय समयानुसार) शुरू होगा। टॉस मैच शुरू होने से लगभग आधा घंटा पहले किया जाएगा।

कहां पर देखें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी20 मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगी, जहां आप इसे ऑनलाइन देख सकते हैं।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम

भारत की पूरी टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर।

ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम

मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट (गेम 1-3), जेवियर बार्टलेट, महली बियर्डमैन (गेम 3-5), टिम डेविड, बेन ड्वारशुइस (गेम 4-5), नाथन एलिस, ग्लेन मैक्सवेल (गेम 3-5), ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुह्नमैन, मिचेल ओवेन, जोश फिलिप, तनवीर संघा, मैथ्यू शॉर्ट, और मार्कस स्टोइनिस।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।