भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खत्म हो गई है। ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया है। वहीं वनडे सीरीज खत्म होने के बाद अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। टी20 सीरीज की शुरुआत 29 अक्टूबर से होगी। इस सीरीज में भारतीय टीम पूरी तरह से बदली नजर आएगी। वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल टी20 के उपकप्तान है। टी20 की कमान सुर्यकुमार यादव संभाल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत के स्टार तेंज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह वापसी कर रहे हैं। आइए जानते हैं वनडे सीरीज के कौन-कौन से खिलाड़ी टी20 सीरीज में नजर आएंगे। इस सीरीज में भारत की यंग बिग्रेड वापसी कर रही है।
